Home
Tariff plan

Airtel दे रहा है चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

Airtel दे रहा है चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ फ्री Disney+ Hotstar

Disney Plus Hotstar इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन को लाइव स्ट्रीम करने के लिए तैयार है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने महीने से लेकर सालाना वैलिडिटी तक की अलग-अलग प्लान को लिस्ट किया है ताकि यूजर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ओटीटी कंटेंट के साथ-साथ आईपीएल मैच देख सकें। हालाँकि, अगर आपके पास Airtel प्रीपेड सिम है तो आप Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री में पा सकते हैं।

एयरटेल अपने कुछ प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज प्लान के साथ ओटीटी बेनिफिट दे रहा है, जिसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल किया गया है। इस प्लान में एयरटेल 5जी सपोर्ट शहरों में रहने वाले यूजर्स के लिए 5जी स्पीड के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और डेटा लाभ शामिल हैं।

आइए डिजनी प्लस हॉटस्टार की फ्री मेंबरशिप और ज्यादा लाभों की पेशकश करने वाले सभी एयरटेल प्रीपेड प्लान के बारे में जानते हैं।

399 रुपये का प्लान

यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल के लिए 3 महीने का फ्री मेंबरशिप, सभी स्थानीय, एसटीडी और रोमिंग नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिव 100 SMS और 2.5GB दैनिक डेटा प्रोवाइट करता है। ज्यादा लाभों में एक्सस्ट्रीम ऐप तक पहुंच, अपोलो 24|7 सर्कल सब्सक्रिप्शन और बहुत कुछ शामिल किया गया है।

Airtel दे रहा है चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ फ्री Disney+ Hotstar

499 रुपये का प्लान

इस प्लान के तहत एयरटेल 28 दिनों की वैलिडिटी पेश करता है, डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल के लिए 3 महीने का फ्री मेंबरशिप, 3 जीबी दैनिक डेटा, हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग प्रोवाइट करता है। एक्सस्ट्रीम ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन, अपोलो 24|7 सर्कल सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स, और बहुत कुछ शामिल हैं।

719 रुपये का प्लान

इस प्रीपेड प्लान के साथ एयरटेल यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी, एयरटेल ऐप और वेब पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन, एक्सट्रीम ऐप का एक्सेस, 1.5 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।

779 रुपये का प्लान

यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी, 1.5 जीबी डेली इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और एयरटेल ऐप और वेब पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल के लिए 3 महीने की फ्री मेंबरशिप प्रोवाइट करता है।

839 रुपये का प्लान

84 दिनों की प्लान वैलिडिटी के साथ, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS और 2GB दैनिक डेटा मिलता है। इसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, एक्सट्रीम ऐप का एक्सेस और भी बहुत कुछ शामिल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel is offering OTT benefits with some of its prepaid mobile recharge plans, which include a free subscription to Disney Plus Hotstar. The plan includes unlimited calling, SMS and data benefits with 5G speeds for users living in Airtel 5G support cities.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X