IPL प्लान्स: Airtel, Jio और Vi के इन प्रीपेड प्लान्स में मिल रहा है फ्री Disney+ Hotstar
भारत की तीनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने कस्टमर्स के लिए अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ कई प्रीपेड प्लान पेश करती हैं। इनमें से कुछ प्लान ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं जैसे कि डिज्नी+ हॉटस्टार जो यूजर्स ढेर सारे कॉन्टेंट और स्पोर्ट्स देखने की अनुमति देते हैं। अगर आप भी आईपीएल 2022 देखना चाहते हैं तो आज हमने यहाँ कुछ प्रीपेड प्लान्स बताये है जिनमें फ्री में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफ़ोन आइडिया के इन प्रीपेड प्लान्स के साथ मिलता है 1 साल का फ्री Disney+ Hotstar
हमने यहाँ नीचे भारत के तीनों सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर द्वारा पेश किए जाने वाले उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताया हैं जिसमें डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है, तो आइये डिटेल्स में जानते हैं।
Reliance Jio के क्रिकेट के प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो के पहले प्लान की कीमत 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 601 रुपये है और इसमें डेली 3GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। जबकि डेली 3GB डेटा के साथ-साथ प्लान में एक्स्ट्रा 6GB डेटा और डिज्नी+ हॉटस्टार मिलता हैं।
Jio 499 रुपये में एक और प्रीपेड प्लान भी पेश करता है जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100SMS प्रतिदिन के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रति दिन 2GB डेटा प्रदान करता है। Jio की ओर से बताए गए दोनों प्लान एक साल के Disney+ Hotstar मोबाइल की एक्सेस के साथ आते हैं। इसके अलावा यूजर्स को Jio एप्लिकेशन का एक्सेस भी मिलता हैं।
वोडाफोन आइडिया के Disney+ Hotstar वाले प्रीपेड प्लान्स
Vodafone Idea भी 601 रुपये का प्लान पेश करता है। वीआई का 601 रुपये का प्लान अपने कस्टमर्स को प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी प्रदान करता है। वीआई का यह प्लान प्रतिदिन 3GB डेटा प्रदान करता है और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके बाद वीआई 901 रुपये की कीमत पर एक और 3GB डेटा वाला प्रीपेड प्लान भी प्रदान करता है।
यह प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और प्रति दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी मिलती है। इसमें भी डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का एक साल एक्सेस मिलता है। जबकि यूजर्स को क्रमशः 601 रुपये और 901 रुपये के प्लान के साथ 16GB और 48GB का एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है।

एयरटेल के डिज्नी+ हॉटस्टार वाले प्रीपेड प्लान्स
अब बाती आती Airtel की। भारती एयरटेल 599 रुपये की कीमत में पेश करता है। यह प्लान अपने यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिनों की वैलिडिटी देता है। साथ ही यूजर्स को रोजाना कुल 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को वैलिडिटी पीरियड तक रोजाना 3GB इंटरनेट डेटा भी मिलता है।
वहीं एयरटेल 838 रुपये की कीमत पर 2GB डेली डेटा प्लान भी प्रदान करता है। यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी साथ आता है और प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल पेश करता है।
Airtel अपनेइन प्लान्स के साथ Disney+ Hotstar का एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है। इसके अलावा, योजनाएं अमेज़ॅन प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन भी मिलता है जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की हैं। इसके अलावा विंक म्यूजिक और फ्री हेलोटयून्स जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications