Home
Tariff plan

फ्री मे मिलेगा 90 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन! 4K में मिलेगा IPL का मजा; बस करना होगा ये काम

Free JioHotstar Subscription: अभी इंडिया की जीत का रंग पूरी तरह से उतरा नहीं था, क्रिकेट लवर्स के लिए आईपीएल का आगाज हो गया। ऐसे में आपके इस मजे को दोगुना करते हुए जियो ने एक नया जियो अनलिमिटेड ऑफर पेश किया है। इसके साथ आपको 90 दिनों के लिए फ्री में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। ऐसे में अगर आप आईपीएल देखना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। बता दें कि ये ऑफर 299 रुपये या इससे ज्यादा की कीमत वाले प्लान नए और मौजूदा प्लान के साथ मिलेगा।

इसके साथ ही इस ऑफर के साथ घर के लिए 50 दिनों का फ्री जियोफाइबर या एयरफाइबर ट्रायल कनेक्शन भी मिल सकता है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने 100 रुपये का प्लान पेश किया है, जिसमें आपको 90 दिनों का फ्री जियोहॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। यहां हम जियो के खास ऑफर के बारे में जानेंगे।

फ्री में ले सकेंगे IPL का मजा

कैसे पाएं फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन?

  • अगर आप इसका फायदा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए दो ऑप्शन हैं। पहले ऑप्शन में आपको 17 मार्च से 31 मार्च 2025 तक नया सिम लेना होगा। वहीं दूसरे ऑप्शन में आपको अपने जियो नंबर को 299 रुपये या उससे ज्यादा की कीमत से रिचार्ज करना होगा।
  • अगर आप पहला ऑप्शन चुनते हैं, तो आप स्टोर या रिलायंस डिजिटल/डिजिटल एक्सप्रेस (Dx) मिनी या जियो रिटेलर पर जा सकते हैं।
  • स्टोर पर जाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके पास आईडी और एड्रेस प्रूफ होना जरूरी है, इसके लिए आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वहीं अगर आप पहले से ही जियो कस्टमर हैं, तो आपको 17 मार्च 2025 से पहले 299 रुपये या उससे ज्यादा के प्लान के साथ रिचार्ज करना होगा। इसके बाद आप अनलिमिटेड ऑफर का फायदा उठाने के लिए 100 रुपये के ऐड-ऑन पैक से रिचार्ज कर सकते हैं।
  • ऐसा करने से यह खास ऑफर एक्टिवेट हो जाएगा और आपको JioHotstar प्रीमियम का एक्सेस मिल जाएगा। इसके साथ आप 22 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2025 का मजा ले सकेंगे।

क्यों खास है Jio अनलिमिटेड ऑफर?

  • Jio अनलिमिटेड ऑफर के साथ आपको टीवी और मोबाइल पर फ्री में JioCinema प्रीमियम मिलता है, जिसमें आपको 4K स्ट्रीमिंग, ऐज फ्री कंटेंट का एक्सेस मिलेगा, जिसे आप मैक्सिमम 4 डिवाइस पर एक्सेस कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही इस प्लान में आपको JioFiber या AirFiber का 50-दिन का फ्री ट्रायल भी मिलता है।
  • इसके तहत आपको 800 से ज्यादा टीवी चैनल के साथ 11 से अधिक ओटीटी एप्लिकेशन और अनलिमिटेड वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X