Home
Tariff plan

Jio के इन रिचार्ज प्लान्स में मिलेगा फ्री Netflix एक्सेस, यहां जानें कीमत और अन्य फायदें

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio हमेशा से ही अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर्स देने के लिए जानी जाती है। ऐसे में कंपनी के पास कई रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध हैं, जो कि अपने यूजर्स को कई सारे बेनिफिट्स देते हैं। इसके साथ ही Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करते हैं।

अगर आप भी किसी ऐसे प्लान की खोज कर रहे हैं, जिसमें नेटफिलिक्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल जाए, तो आज हम आपको कंपनी के ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपको Netflix का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। चलिए जान लेते हैं Jio के इन प्लान्स के बारे में।

Jio के इन रिचार्ज प्लान्स में मिलेगा फ्री Netflix एक्सेस

जियो का 1799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

जियो का ये प्लान कई सारे बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान में आपको 84 दिनों का फ्री नेटफ्लिक्स का बेसिक सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। इस प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 3GB डेली डेटा और अनलिमिटेड 5G एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS के साथ जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का एक्सेस भी प्राप्त कर सकेंगे।

जियो का 1299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

अगर किसी यूजर्स को कम बजट वाला प्लान चाहिए, तो उनके लिए 1299 रुपये वाला प्लान सही विकल्प हो सकता है। इसमें Netflix का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा, अनलिमिटडेट वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और नेटफिलिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन का लाभ मिलता है

जियो के इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस भी मिलेगा। इस मोबाइल प्लान के साथ आप केवल स्मार्टफोन्स या टैबलेट पर वीडियो कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं।

Jio का 749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

पोस्टपेड यूजर्स जियो के 749 वाले प्लान की तरफ अपना रुख कर सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। इसके साथ ही,यह प्लान यूजर्स को Amazon Prime का भी सब्सक्रिप्शन देगा। इसमें यूजर्स को 100GB डेटा प्रति माह मिलेगा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are looking for a plan in which you get Netflix subscription for free. So today we are going to tell you about such plans of Jio in which you will get Netflix subscription for free.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X