Jio के सबसे सस्ते प्लान जिनमें मिलता है फ्री JioHotStar: सिर्फ ₹100 से शुरू, देखें पूरी लिस्ट
Reliance Jio ने Hotstar को अपने प्लेटफॉर्म में शामिल करके OTT इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला दिया है। अब यह सर्विस JioHotStar नाम से उपलब्ध है, और यूजर्स को यहां HBO, Peacock, Hotstar Specials और तमाम प्रीमियम शो व फिल्मों का बड़ा कलेक्शन देखने को मिलता है। खास बात यह है कि Jio अपने कई प्रीपेड प्लान में फ्री JioHotStar सब्सक्रिप्शन दे रहा है, जिससे यूजर्स बिना अतिरिक्त लागत के प्रीमियम कंटेंट का मज़ा ले सकते हैं।
अगर आप भी ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें कम कीमत में अच्छा डेटा और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन मिले, तो यहां हम आपको Jio के सबसे सस्ते और वैल्यू-फॉर-मनी प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं।

Jio का ₹349 प्लान
इस प्लान के साथ टीवी और मोबाइल दोनों पर JioHotStar का मजा मिल सकता है। Jio का ₹349 प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो हर महीने 2GB प्रतिदिन डेटा चाहते हैं। इस प्लान में दिया गया है।
- 2GB 4G डेटा प्रति दिन
- अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
- 100 SMS प्रति दिन
- अनलिमिटेड 5G डेटा (Jio True 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में)
- 28 दिन की वैलिडिटी
- 3 महीने का फ्री JioHotStar सब्सक्रिप्शन
यूजर्स इस सब्सक्रिप्शन को टीवी या स्मार्टफोन किसी भी डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं। कम कीमत में OTT + डेटा कॉम्बो चाहने वालों के लिए यह प्लान काफी किफायती है।
Jio का ₹195 डेटा प्लान
अगर आपके नंबर पर कोई लॉन्ग-टर्म प्लान (वार्षिक, 6 महीने या 3 महीने वाला पैक) पहले से एक्टिव है, तो यह प्लान आपके लिए सबसे उपयुक्त साबित हो सकता है। इसमें कई फायदे मिलते हैं।
- 15GB हाई-स्पीड 4G डेटा
- 90 दिन की वैलिडिटी
- 90 दिन का फ्री JioHotStar सब्सक्रिप्शन
यह प्लान केवल डेटा ऐड-ऑन है, इसलिए इसकी कीमत भी काफी कम रखी गई है। OTT कंटेंट देखने वाले यूजर्स के लिए यह एक बढ़िया टॉप-अप विकल्प है।
Jio का ₹100 डेटा प्लान
अगर आपका हर महीने का बेसिक रिचार्ज पैक पहले से एक्टिव है और आप थोड़ा डेटा चाहते हैं, साथ में OTT सब्सक्रिप्शन भी, तो यह प्लान आपके लिए बिल्कुल सही है।
- 5GB डेटा
- 30 दिन की वैलिडिटी
- 1 महीने का फ्री JioHotStar सब्सक्रिप्शन
कम बजट में OTT चाहने वालों के लिए यह Jio का सबसे सस्ता प्लान है जिसमें HotStar का एक्सेस मिलता है।
Jio का ₹859 प्लान
अगर आप ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें तीन महीने से ज्यादा की वैलिडिटी और कई प्रीमियम फीचर्स मिलें, तो ₹859 वाला Jio प्लान आपके लिए परफेक्ट है।
- 2GB डेटा प्रति दिन
- अनलिमिटेड 5G डेटा
- अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
- 100 SMS प्रति दिन
- 84 दिन की वैलिडिटी
- JioAICloud और JioTV एक्सेस
- 3 महीने का फ्री JioHotStar सब्सक्रिप्शन
- टीवी + मोबाइल दोनों पर स्ट्रीमिंग सपोर्ट
यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो कंटेंट स्ट्रीमिंग के साथ रोजमर्रा में ज्यादा डेटा भी इस्तेमाल करते हैं।
क्यों खास हैं ये प्लान?
Jio ने अपने JioHotStar पैक्स के जरिए OTT मार्केट में जबरदस्त कॉम्पिटिशन पैदा कर दी है। सिर्फ ₹100 से शुरू होकर ₹859 तक के ये प्लान डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम OTT का ऐसा कॉम्बो ऑफर करते हैं जो इस समय किसी अन्य टेलीकॉम कंपनी के प्लान्स से काफी आगे है।
चाहे आप कम बजट में OTT चाहते हों या लॉन्ग-टर्म प्लान, Jio के ये पैक हर सेगमेंट के यूजर्स के लिए वैल्यू-फॉर-मनी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








