सिर्फ ₹1 में मिलेगा 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री सिम कार्ड, जानें ऑफर
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने इस दिवाली यूजर्स के लिए जबरदस्त ऑफर पेश किया है। कंपनी ने "Diwali Bonanza 2025" नाम से एक नया प्लान लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर सिर्फ ₹1 में पूरे महीने 4G नेटवर्क का आनंद ले सकते हैं।
यह ऑफर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक के लिए वैलिड है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और फ्री सिम कार्ड शामिल है। इससे पहले कंपनी ने अगस्त में "Freedom Offer" नाम से ऐसा ही लिमिटेड टाइम ऑफर पेश किया था।

BSNL ₹1 प्लान के फायदे और वैलिडिटी
इस ऑफर के तहत नए BSNL यूजर्स को सिर्फ ₹1 में 4G सर्विस का एक्सेस मिलेगा। इसमें शामिल हैं।
- अनलिमिटेड कॉलिंग (सभी नेटवर्क पर)
- डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा
- फ्री सिम कार्ड (KYC के बाद)
इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है। यानी यूजर पूरे एक महीने तक BSNL की नई 4G स्पीड का अनुभव कर सकते हैं। इसके बाद वे चाहें तो किसी भी लॉन्ग-टर्म प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान में स्विच कर सकते हैं।
कैसे पाएं BSNL ₹1 दिवाली ऑफर
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर को अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) या अथॉराइज्ड रिटेलर के पास जाना होगा। वहां KYC प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूजर को Diwali Bonanza सिम कार्ड मिलेगा, जिसे एक्टिवेट करने के बाद तुरंत 4G सर्विस का उपयोग शुरू किया जा सकता है।
ध्यान दें यह ऑफर सिर्फ 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक ही वैध है, इसलिए यूजर्स को इसी अवधि में अपना सिम एक्टिवेट कराना होगा। किसी भी सहायता के लिए यूजर BSNL हेल्पलाइन (1800-180-1503) या bsnl.co.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।
सीनियर सिटिजन के लिए "सम्मान प्लान"
BSNL ने बुजुर्गों के लिए भी खास प्लान लॉन्च किया है Samman Plan। यह प्लान ₹1,812 प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध है और इसमें शामिल हैं।
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- रोजाना 2GB डेटा
- पूरे साल की वैलिडिटी
यह प्लान 60 वर्ष से अधिक उम्र के सीनियर सिटिजन के लिए है और 18 नवंबर 2025 तक BSNL वेबसाइट, Selfcare ऐप या रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








