Home
Tariff plan

Airtel के इन प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को मिलता है एक्स्ट्रा बेनिफिट

भारती एयरटेल ने डेटा प्रीपेड प्लान में काफी विस्तार किया है। साथ ही अब इन डेटा पैक में कई एडिशनल बेनिफिट भी मिलने लगे है। इससे पहले, Airtel के पास केवल एक ही डेटा प्लान था जिसमें यूजर्स को Disney+ Hotstar VIP का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलता था। लेकिन हाल के महीनों में, भारती एयरटेल ने नए प्रीपेड डेटा पैक जोड़े हैं, जिसमें Wynk Music Premium और Amazon Prime Video Mobile Edition के जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलते हैं।

Airtel के इन प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को मिलता है एक्स्ट्रा बेनिफिट

Airtel के इन प्रीपेड प्लान्स में फ्री में मिलता है Disney+ Hotstar VIP, Wynk Music और Amazon Prime Video का मोबाइल एडिशन बेनिफिट

टेल्को द्वारा पेश किए गए तीन डेटा पैक हैं जो एक्स्ट्रा ओवर-द-टॉप (ओटीटी) बेनिफिट के साथ आते हैं। ये प्लान 401 रुपये, 249 रुपये और 78 रुपये में आते हैं। 401 रुपये के प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP बेनिफिट के साथ 28 दिनों के लिए 30GB डेटा मिलता है।

जबकि 249 रुपये और 78 रुपये के प्लान में यूजर्स को 25GB डेटा और 5GB डेटा मिलता है। इन दोनों प्लान्स की वैलिडिटी यूजर के बेस अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान की तरह ही है। उदाहरण के तौर पर अगर यूजर प्रीपेड प्लान पर है जिसकी वैलिडिटी 30 दिन बाकी है तो उस वक्त खरीदे गए इनमें से किसी भी डेटा प्लान (249 रुपये या 78 रुपये) की वैलिडिटी भी 30 दिनों की होगी।

249 रुपये और 78 रुपये के दोनों प्लान यूजर्स को Wynk Music Premium का फ्री OTT बेनिफिट मिलता हैं। 78 रुपये के प्लान में 30 दिनों के लिए विंक म्यूजिक प्रीमियम लाभ मिलता है, जबकि 249 रुपये के प्लान में 1 वर्ष के लिए बेनिफिट मिलता है।

इसके अलावा 89 रुपये और 131 रुपये के दो प्लान हैं, जिनमें से दोनों यूजर्स को एक फ्री अमेज़ॅन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का बेनिफिट प्रदान करते हैं। एयरटेल का 89 रुपये का प्लान 6GB डेटा के साथ आता है और यूजर्स को 28 दिनों के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है, जबकि 131 रुपये का प्लान 100MB डेटा और अमेज़न प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन के साथ 30 दिनों के लिए आता है।

इन सबके अलावा कई और भी डेटा पैक हैं जिन्हें एयरटेल के यूजर्स खरीद सकते हैं। कंपनी यूजर्स को कुल 8 डेटा पैक ऑफर करती है। ये पैक 48 रुपये से शुरू होते हैं और 401 रुपये तक मिलते हैं। 48 रुपये का वाउचर यूजर्स को 3GB डेटा देता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti Airtel has expanded significantly in data prepaid plans. Along with this, now many additional benefits are also available in these data packs.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X