Home
Tariff plan

Reliance Jio के वो प्रीपेड प्लान जिसमें मिलता है Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio अपने यूजर्स को कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है जो विभिन्न स्ट्रीमिंग सर्विसेज जैसे Disney+ Hotstar, Netflix और साथ ही Amazon Prime Video के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते है। यानि यूजर्स बिना एक्स्ट्रा पैसा खर्च किये OTT प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज और फिल्में देख सकते है। जियो के प्रीपेड कस्टमर्स चार प्लान के साथ Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन का लाभ एकदम फ्री में उठा सकते हैं। जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है।

Reliance Jio के वो प्रीपेड प्लान जिसमें मिलता है Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio के इन चार प्रीपेड प्लान्स में मिलता है Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन

यदि आप भी अगर रिलायंस जियो के एक प्रीपेड यूजर है, तो भी नीचे बताये गए प्रीपेड प्लान्स को खरीदकर फ्री में OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार का मजा ले सकते हैं। साथ ही आईपीएल भी नजदीक आ रहा है।

रिलायंस जियो का 2599 रुपये का प्रीपेड प्लान

जियो का यह 2599 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कस्टमर्स को एक साल का Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है। जबकि इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB का इंटरनेट डेटा मिलता है।

रिलायंस जियो का 598 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है और यह बिना किसी एक्स्ट्रा पैसों के Disney+ Hotstar की एक साल की सदस्यता भी प्रदान करता है। इसमें भी यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है।

Reliance Jio का 777 रुपये का प्रीपेड प्लान

जियो अपने यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी और एक वर्ष के लिए Disney+ Hotstar की मेम्बरशिप के साथ 777 रुपये का प्लान देता है, हालांकि इसमें डेली डेटा 2GB के बजाय 1.5GB डेटा ही मिलता है।

Reliance Jio का 401 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज

यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। साथ ही इसमें कस्टमर्स को एक साल के लिए फ्री में Disney+ Hotstar की मेम्बरशिप मिलती है और इसमें यूजर्स को डेली का 3GB डेटा मिलता है।

इस प्रकार अगर आपको भी क्रिकेट और नई फ़िल्में और वेब सीरीज का शौक है, तो अब अतिरिक्त पैसा खर्च करने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि Jio अपने इन 4 प्रीपेड प्लान्स के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। तो आप भी इसका मजा ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio is offering its users some prepaid plans that come with a free subscription to various streaming services like Disney+ Hotstar, Netflix as well as Amazon Prime Video.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X