Home
Tariff plan

रिलायंस जियो के 7 बेस्ट टैरिफ प्लान, जानिए क्या कुछ है इसमें फ्री

By Agrahi

लॉन्च से पहले की बात हो या बाद की, रिलायंस जियो ने टेलिकॉम इंडस्ट्री में उथल-पुथल मचा दी है। कंपनी का प्रीव्यू ऑफर हो, 4जी स्पीड हो या फिर टैरिफ प्लान, हर चीज कमाल है। रिलायंस कि सालाना बैठक में चेयरमैन मुकेश अम्बानी द्वारा किए गए एलान से लोग खासा प्रभावित हैं। साथ ही कंपनी के स्टूडेंट्स स्पेशल ऑफर और डाटा प्लान ने तो जैसे लोगों में नया जोश भर दिया है।

रिलायंस की इस बैठक में बताया गया है कि कंपनी का यह सिम सभी रिलायंस जियो में 5 सितंबर से उपलब्ध हो जाएगा। जिसके बाद सभी अपने नजदीकी रिलायंस डिजिटल स्टोर्स में जाकर जियो 4जी सिम प्राप्त कर पाएंगे।

हम यहाँ पर आपको रिलायंस जियो के लॉन्च हुए अब तक सबसे शानदार टैरिफ प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको डाटा के साथ ही फ्री वॉइस कॉल्स और रोमिंग मिलती है।

149 रुपए प्लान

149 रुपए प्लान

149 रुपए के इस प्लान में रिलायंस जियो अपने यूज़र्स को फ्री वॉइस कॉल्स देगा, जिसमें एसटीडी और लोकल दोनों ही शामिल हैं। इसमें 0.3जीबी डाटा मिलेगा और 28 दिनों की वैलिडिटी होगी। इसके साथ आपको 100 एसएमएस फ्री मिलते जो कि आप नेशनल भी भेज सकते हैं।

499 रुपए प्लान

499 रुपए प्लान

रिलायंस जियो का 149 रुपए प्लान यूज़र्स को फ्री वॉइस कॉल्स देगा, एसएमएस और 4 जीबी डाटा देगा, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। साथ ही इसमें 8जीबी डाटा मिलेगा जो आप रिलायंस जियो वाईफाई हॉटस्पॉट से इस्तेमाल कर पाएंगे।

999 रुपए प्लान

999 रुपए प्लान

इस टैरिफ प्लान में आपको मिलेगा 10 जीबी डाटा, एसएमएस और फ्री वॉइस कॉल्स जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। इसके साथ आपको जियो फाई के लिए मिलेंगे 20जीबी डाटा एयर अनलिमिटेड नाईट यूसेज।

1,499 रुपए प्लान

1,499 रुपए प्लान

20जीबी डाटा के साथ इसमें एसएमएस और फ्री वॉइस कॉल्स मिलेंगी। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन है। इसमें आपको जियो फाई के लिए मिलेंगे 40 जीबी डाटा एयर अनलिमिटेड नाईट यूसेज।

2,499 रुपए प्लान

2,499 रुपए प्लान

यह प्लान 2,499 रुपए का है, इसमें 35 जीबी डाटा के साथ एसएमएस, अनलिमिटेड फ्री वॉइस कॉल्स और 28 दिनों की वैलिडिटी। इसमें जियो फाई के लिए मिलेंगे 70 जीबी डाटा एयर अनलिमिटेड नाईट यूसेज।

3,999 रुपए

3,999 रुपए

इस टैरिफ प्लान में आपको मिलेगा 60 जीबी डाटा, एसएमएस और फ्री वॉइस कॉल्स जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। इसके साथ आपको जियो फाई के लिए मिलेंगे 120 जीबी डाटा एयर अनलिमिटेड नाईट यूसेज।

4,999 रुपए

4,999 रुपए

रिलायंस जियो का 4,999 रुपए प्लान यूज़र्स को फ्री वॉइस कॉल्स देगा, एसएमएस और 75 जीबी डाटा देगा, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। साथ ही इसमें 150 जीबी डाटा मिलेगा जो आप रिलायंस जियो वाईफाई हॉटस्पॉट से इस्तेमाल कर पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Get Free Voice Calls and Roaming with These 7 Reliance Jio Tariff Plans
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X