Home
Tariff plan

बीएसएनएल का फ्रीडम प्लान, 2 साल तक चलेगा

बीएसएनएल का नया फ्रीडम अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए कई शानदार धमाके लेकर आया है, आप भी जानिए क्या है इसमें खास।

By Agrahi

रिलायंस जियो के आने के बाद से हर कोई जियो का नाम जप रहा है। सभी लोग इसके फ्री सेवा वाले वेलकम ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं। लेकिन इसके आने से अन्य टेलिकॉम कंपनियों में एक तरह का डर बैठ गया है। यही कारण है कि टेलिकॉम कंपनियों में अब एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लग गई है। इस दौड़ में रिलायंस जियो कड़ी टक्कर से रहा है बीएसएनएल।

बीएसएनएल का फ्रीडम प्लान, 2 साल तक चलेगा

बीएसएनएल अब इस टैरिफ वॉर में एक धमाकेदार प्लान पेश करने जा रहा है। इस नए प्लान का नाम फ्रीडम प्लान है। यह खास बीएसएनएल के प्रीपेड मोबाइल यूज़र्स के लिए है। साथ ही यह पूरे देशभर में उपलब्ध है। फ्रीडम प्लान की कीमत 136 रुपए है, इस प्लान के तहत यूज़र्स को कई तरह के लाभ मिलेंगे।

बता दें कि बीएसएनएल अपने इस प्लान में कई स्पेशल कॉम्बो वाउचर भी ऑफर करता है। जो कि नए और पुराने दोनों प्रीपेड यूज़र्स के लिए है। आइए जानते हैं इसके 5 फायदे।

आल इन वन प्लान

आल इन वन प्लान

बीएसएनएल का फ्रीडम प्लान एक तरह का आल इन वन प्लान है। यह आपको वॉयस कॉल्स, वीडियो कॉल्स, एसएमएस और डाटा प्लान जैसे कई फायदे देगा। यह यूज़र्स को आपस में कनेक्ट रहने में मदद करेगा।

वाउचर के साथ पाएं फ्री डाटा

वाउचर के साथ पाएं फ्री डाटा

बीएसएनएल का प्लान 577 रुपए के वाउचर के साथ आता है, जो कि आपका फुल टॉक टाइम और 1जीबी फ्री डाटा देता है। इस प्लान का लाभ आपको पूरे 730 दिन यानी लगभग दो साल तक मिलेगा। इसका अन्य वाउचर 377 रुपए का है जिसमें आपको फुल टॉक टाइम के साथ 300एमबी फ्री डाटा मिलता है। 178 रुपए का वाउचर फुल टॉक टाइम और 200एमबी डाटा के साथ आएगा जिसकी वैलिडिटी 10 दिनों की होती है।

25 पैसे/मिनट कॉल

25 पैसे/मिनट कॉल

बीएसएनएल के फ्रीडम प्लान को सब्सक्राइब कर आप शुरू के 30 दिनों के लिए 25 पैसे/मिनट की दर से कॉल कर पाएंगे। यह कॉल दर आपके लोकल और एसटीडी दोनों के लिए मान्य है।

1 जीबी फ्री डाटा

1 जीबी फ्री डाटा

फ्रीडम प्लान के यूज़र्स को 1जीबी फ्री डाटा मिलता है जो कि इस प्लान को सब्सक्राइब करने के पहले 30 दिनों के अंदर इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक महीने के बाद लो टैरिफ

एक महीने के बाद लो टैरिफ

यूज़र्स फ्रीडम प्लान के तहत एक महिना पूरा होने के बाद लोकल और रोमिंग कॉल 1.3पैसे/सेकंड की दर से कर पाएंगे। साथ ही बता दें कि इस प्लान में कई टैरिफ प्लान हैं।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Here are 5 Benefits of Choosing the Rs. 136 BSNL Freedom Plan Valid for 730 Days. Read all details in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X