एयरटेल ऑफर : 33 रुपए में महीने भर का इंटरनेट डाटा
रिलायंस जियो के बाद से हर टेलिकॉम कंपनी एक से एक आकर्षक ऑफर पेश कर रही है। जियो का 4जी के ऑफर इस समय काफी हिट हो रहे हैं। क्योंकि जियो 4जी अपने यूज़र्स को 31 दिसंबर तक फ्री अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा के साथ फ्री वॉइस कॉल और फ्री एसएमएस भी देता है। अब जियो के ऐसे शानदार ऑफर्स को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने भी ऑफर पेश किया है।
भारती एयरटेल ने भी बीते कुछ समय में काफी अच्छे टैरिफ प्लान पेश किए हैं। जिनमें कई एंट्री लेवल ऑफर दीए गए हैं, जो कि 29 रुपए से शुरू होते हैं। इस 29 रुपए के टैरिफ में यूज़र्स को महीने भर का इंटरनेट डाटा मिलता है। लेकिन एयरटेल का यह प्लान अकेला नहीं है। एयरटेल ने हाल ही में एक अन्य शानदार प्लान अपने यूज़र्स के लिए दिया गया है।
यदि आप एयरटेल यूज़र हैं तो आपको अपने मोबाइल पर 2जी/3जी/4जी इंटरनेट प्लान का मैसेज प्राप्त हुआ होगा। इसमें 33 रुपए में पूरे महीने का इंटरनेट डाटा दिया जाएगा।
33 रुपए का प्लान
एयरटेल ने कुछ ही समय पहले एक डाटा प्लान ऑफर किया था। इस प्लान में 29 रुपए में 3जी/4जी यूज़र्स को इंटरनेट मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। अब एयरटेल ने एक नया 33 रुपए का प्लान पेश कर दिया है। इस प्लान में यूज़र्स को महीने भर के लिए इंटरनेट डाटा मिलेगा।
ऐसे मिलेगा प्लान
एयरटेल का यह प्लान पाने के लिए आपको नीचे दिए दो स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप एयरटेल का यह नया ऑफर एंजॉय कर सकते हैं।
डायल करें ये नंबर
यदि आप एयरटेल यूज़र हैं तो सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन से *56733# डायल करें।
33/महीने डाटा प्लान
अब आपके सामने आई विकल्प की लिस्ट में से आपको 33/महीने डाटा प्लान का विकल्प चुनना है और उस पर क्लिक कर ok प्रेस करें।
'रिचार्ज सक्सेसफुल'
जैसे ही आप ok क्लिक करेंगे तो आपके एयरटेल फोन में एक मैसेज आएगा कि आपका 'रिचार्ज सक्सेसफुल' हो चुका है।
एंजॉय करें प्लान
इसके बाद अपने एयरटेल फोन का मोबाइल डाटा ऑन करें और 33 रुपए के इस रिचार्ज को महीनेभर इस्तेमाल करें।


Click it and Unblock the Notifications








