'मिस्ड कॉल' दें और फ्री पाएं 4जी इंटरनेट डाटा!
रिलायंस जियो 4जी सेवा ने एक बार को हर किसी को चौंका दिया था। इतने कमाल का वेलकम ऑफर, 31 दिसंबर तक की सभी सेवाएँ मुफ्त और उसके बाद के बेहद सस्ते टैरिफ प्लान, ये सभी केवल यूज़र्स के लिए ही नहीं बल्कि अन्य टेलिकॉम कंपनियों के लिए भी हैरान कर देने वाले थे।
जियो के ऑफर्स की टक्कर में एयरटेल, वोडाफ़ोन और बीएसएनएल जैसी कंपनियों ने भी काफी दमदार ऑफर्स पेश किए हैं। सभी अपने यूज़र्स को बांधे रखना चाहते हैं। एयरटेल ने अपने यूज़र्स के लिए फ्री 5जीबी डाटा का ऑफर भी पेश किया था। अब एयरटेल ने एक और ऑफर दिया है।
इस ऑफर में यूज़र्स को एक मिसकॉल से ही 1जीबी फ्री डाटा मिल सकता है। आइए जानते हैं यह ऑफर एयरटेल यूज़र्स कैसे पा सकते हैं।
एयरटेल का प्रमोशनल ऑफर
रिलायंस जियो के लॉन्च के बाद से एयरटेल भी अपने यूज़र्स को नए और शानदार ऑफर के आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। एयरटेल अपने 4जी सेवाओं को 3जी यूज़र्स के जरिए प्रमोट कर रहा है, जिसमें वह यूज़र्स को फ्री 4जी डाटा दे रहा है। वह 3जी यूज़र्स को 4जी में शिफ्ट होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
1जीबी फ्री 4जी डाटा
जी हां! बिलकुल सही सुना आपने, एयरटेल अपन यूज़र्स को 1जीबी 4जी डाटा मुफ्त दे रहा है। हालांकि इसकी कुछ अपनी शर्ते हैं। यह एक जीबी डाटा 28 दिनों के लिए मिलेगा।
कैसे पाएं एयरटेल का फ्री 1जीबी 4जी डाटा
एयरटेल के इस ऑफर को पाने का तरीका बेहद सिंपल है। आपको एयरटेल के टोल फ्री नंबर पर केवल एक मिसकॉल देनी है। इसके लिए अपने फोन से डायल करें 52122। यह कॉल अपने आप डिसकनेक्ट हो जाएगी और आपको एक एसएमएस मिलेगा।
एमएमएस मिलेगा
कॉल डिसकनेक्ट होने के बाद आपको एक मैसेज मिलेगा, जिसमें लिखा होगा कि आपके फोन में 1जीबी डाटा क्रेडिट कर दिया गया है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। #121*2# इस आप अपना 4जी डाटा चेक कर सकते हैं।
क्या होना चाहिए इसके लिए
इस ऑफर पाने के लिए पहले यह पता कर लें कि आप इसक एली एलिजेबल हैं या नहीं। यह उन के लिए है जिन्हों अपने नंबर पर 4जी प्लान रिचार्ज नहीं कराया है। यदि आपने 4जी रिचार्ज कराया है तो आपको यह ऑफ़र नहीं मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








