रिलायंस जियो को टक्कर : आईडिया 255 रुपए में 10जीबी 4जी डाटा
जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन के बाद आईडिया सेलुलर भी अपने यूज़र्स को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। 1 रुपए में अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट स्कीम के बाद आईडिया एक अन्य स्कीम के साथ आया है। इस नए ऑफर में आईडिया अपने यूज़र्स को हैंडसेट अपग्रेड करने पर 1जीबी की कीमत में 10 जीबी इंटरनेट डाटा देगा, यानी कि 9जीबी डाटा बिलकुल फ्री।
यह ऑफर उन यूज़र्स के लिए है जो नए 4जी हैंडसेट का इस्तेमाल करने वाले हैं। यूज़र्स को 1जीबी डाटा के साथ 9जीबी एडिशनल डाटा मिलेगा। इस फ्री 9जीबी इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल यूज़र्स 28 दिनों तक कर सकते हैं। आईडिया का यह 1जीबी इंटरनेट प्लान 255 रुपए का है।
आपको बता दें कि अभी कुछ ही समय पहले वोडाफोन ने भी ऐसा ही प्लान पेश किया था, जिसमें वोडाफोन ने अपने यूज़र्स नए 4जी हैंडसेट यूज़र्स को 1जीबी डाटा रिचार्ज पर 10जीबी इंटरनेट डाटा दिया था।
आइए हम बताते हैं कि आईडिया के इस नए 10 जीबी डाटा ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए आपको क्या करना होगा, साथ ही यह भी कि कौन यूज़र्स इस ऑफर को पाने के लिए सक्षम हैं-
नए 4जी हैंडसेट यूज़र्स को मिलेगा ऑफर
सबसे पहले तो यूज़र्स को नया 4जी हैंडसेट लेना होगा, और उसमें अपना आईडिया 4जी सिम इन्सर्ट करना होगा।
आईडिया इंटरनेट डाटा इनेबल
अब आप अपने फोन में आईडिया इंटरनेट डाटा इनेबल करें, ध्यान रहे कि आप वाईफाई का इस्तेमाल न कर रहे हों।
'लेट्स गेट स्टार्टेड'
अब आप अपने फोन से आईडिया का 9जीबी अतिरिक्त डाटा ऑफर वाले पेज पर जाएं, इसके लिए यहां पर क्लिक करें और फिर 'लेट्स गेट स्टार्टेड' पर क्लिक करें।
वेरीफाई करें
अपना मोबाइल नंबर फिल करें और ओटीपी के जरिए वेरीफाई कर इस पैक को एक्टिवेट करने की प्रक्रिया पूरी करें।
255 रुपए का रिचार्ज कराएं
अब आपको 255 रुपए का एक रिचार्ज कराना होगा। इस पैक की कीमत सर्किलों के हिसाब से अलग हो सकती है।
अतिरिक्त 9जीबी 4जी डाटा
रिचार्ज होने के बाद आपके नंबर पर अतिरिक्त 9जीबी इंटरनेट डाटा + 255 रुपए का 1जीबी डाटा क्रेडिट कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications