Home
Tariff plan

आईडिया का नया ऑफर, अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट डाटा

आईडिया ने पेश किया नया ऑफर, मिलेगा अतिरिक्त 4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉल्स।

By Agrahi

एयरटेल की राह में चलते हुए आईडिया ने भी नया ऑफर पेश कर दिया है। आईडिया भी अपने यूज़र्स के लिए 12 महीनों का फ्री इंटरनेट पेश कर रहा है। कंपनी इस ऑफर के तहत करीब 9,000 रुपए तक का डाटा उपलब्ध कराएगी।

आईडिया सेलुलर अपने मौजूदा 4जी हैंडसेट यूज़र्स को 348 रुपए के रिचार्ज पर 3 जीबी फ्री 3जी/ 4जी डाटा देगी। इसके साथ ही इसमें शामिल होगा अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस भी। जबकि नए 4जी हैंडसेट यूज़र्स को इस रिचार्ज पर 1जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

आईडिया का नया ऑफर, अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट डाटा

आईडिया का यह प्लान 28 दिनों के लिए वैलिड होगा। 31 दिसंबर, 2017 तक अधिक से अधिक 13 रिचार्ज कराए जा सकते हैं।

पोस्टपेड यूज़र्स के लिए भी है नए प्लान्स-

499 रुपए का प्लान

499 रुपए का प्लान

आईडिया पोस्टपेड यूज़र्स के लिए पेश किया हुआ 499 रुपए का प्लान, ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और साथ ही इनकमिंग रोमिंग कॉल देगा। इसके साथ 3जीबी 4जी डाटा भी यूज़र्स को मिलेगा, यदि आपके पास 4जी हैंडसेट है।

4जी हैंडसेट नहीं है तो!

4जी हैंडसेट नहीं है तो!

जो आईडिया यूज़र्स 4जी हैंडसेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं उन्हें अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और साथ ही इनकमिंग रोमिंग कॉल के साथ 1जीबी इंटरनेट डाटा से ही संतुष्ट होना पड़ेगा।

999 रुपए प्लान

999 रुपए प्लान

इस ऑफर के तहत, अनलिमिटेड लोकल कॉल, नेशनल कॉल और रोमिंग कॉल्स के साथ 8जीबी फ्री डाटा मिलेगा। जो कि 4 हैंडसेट यूज़र्स को मिलेगा, यदि आप 4जी हैंडसेट यूज़र नहीं हैं तो आपको 5जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा आईडिया अपने म्यूजिक और मूवी पैक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देगी।

सभी 4जी यूज़र्स के लिए

सभी 4जी यूज़र्स के लिए

सभी नए और पुराने 4जी हैंडसेट यूज़र्स के लिए आईडिया 3जीबी का अतिरिक्त डाटा भी उपलब्ध कराएगी, जो कि 31 दिसंबर, 2017 तक मिलेगा। इस अतिरिक्त डाटा के साथ 499 रुपए के प्लान पर कुल डाटा 6जीबी और 999 रुपए प्लान पर कुचल डाटा 11जीबी प्रति महीने मिलेगा।

माय आईडिया एप

माय आईडिया एप

इस अतिरिक्त 3जीबी डाटा ऑफर को पाने के लिए, नए 4जी हैंडसेट ग्राहकों को माय आईडिया एप पर 4जी हैंडसेट सेक्शन में जाना होगा। यूज़र्स आईडिया की वेबसाइट से भी 4जी हैंडसेट और आईडिया मोबाइल इंटरनेट पर जा सकते हैं, और दिए निर्देश फॉलो करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Idea announces free internet data for 12 months. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X