आईडिया ने पेश किया ऑफर : 400 वॉयस मिनट और 1जीबी डाटा
आईडिया ने अपने यूज़र्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। इससे पहले भी आईडिया कई अन्य टैरिफ प्लान पेश कर चुका है।
आ गया आईडिया! अरे नहीं हम अपने दिमाग में आने वाले आईडिया की नहीं बल्कि आईडिया सेलुलर की बात कर रहे हैं। आईडिया, जो कि देश की एक बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक है, अपने ग्राहकों के लिए काफी कुछ खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी का यह प्लान खास केरला सर्किल के यूज़र्स के लिए है।
अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ ही अब आईडिया वॉयस कॉल के चार्ज कम करने पर काम कर रही है। चलिए जानते हैं कंपनी के हाल ही में पेश हुए आईडिया के प्लान-
आईडिया से आईडिया कॉल
आईडिया का नया प्लान केरला सर्किल के लिए है। जिसमें 151 के पैक पर अनलिमिटेड आईडिया से आईडिया वॉयस कॉल मिलेंगी। इसकी अवधि 7 दिनों के लिए है। 251 रुपए के पैक पर 28 दिनों के लिए यह सेवा मिलेगी।
250 लोकल और एसटीडी मिनट
आईडिया अपने नए प्लान में 99 रुपए के पैक पर 250 मिनट की लोकल और एसटीडी कॉल देता है। जो कि किसी भी नेटवर्क पर कीजा सकती हैं। इसमें 198 रुपए के पैक पर 550 मिनट मिलेंगे।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
698 रुपए में अनलिमिटेड वॉयस कॉल
आईडिया यूज़र्स अब लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें 698 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। यह ऑफर 28 दिनों के लिए है।
1जीबी डाटा और 400 मिनट
इन सभी ऑफर्स के अलावा कंपनी अपने यूज़र्स को 297 रुपए में 1जीबी डाटा और 400 नेशनल वॉयस मिनट दे रही है। इसमें यदि आप 497 रुपए का रिचार्ज कराएं तो 2जीबी डाटा और 800 मिनट मिलते हैं।
इसी शुल्क में अतिरिक्त डाटा
आईडिया अब अपने यूज़र्स के लिए सामान शुल्क में अधिक डाटा पेश कर रही है। अब 46 रुपए में 3जी 150 एमबी डाटा है, जबकि 69 रुपए में 280एमबी से 1जीबी तक डाटा है।


Click it and Unblock the Notifications







