Home
Tariff plan

idea - Har Recharge Pe Extra: आइडिया का वादा, अब सबको होगा फायदा

Idea कंपनी अपने यूज़र्स को खुश करने और उनकी संख्याओं को बढ़ाने के लिए काफी कुछ कर रही है। अब आइडिया कंपनी अपने एक नए आइडिया के साथ आई है। कंपनी ने हर रिचार्ज पर यूज़र्स को एक्सट्रा बनेफिट देने वाला प्रोग्राम पेश किया है। कंपनी ने इस प्रोग्राम का नाम ही idea - Har Recharge Pe Extra रखा है।

idea - Har Recharge Pe Extra: आइडिया का वादा, अब सबको होगा फायदा

इसके नाम से ही आप समझ पा रहे होंगे कि कंपनी यूज़र्स को हर रिचार्ज पर कुछ एक्सट्रा बनेफिट देना चाह रही है। इस ऑफर को पाने के लिए यूज़र्स को अपने हर रिचार्ज के बाद 72 घंटों के अंदर *999# डायल करना होगा या फिर My Idea App पर लॉगिन करना करके Har Recharge Pe Extra प्रोग्राम का फायदा लेने के लिए उसमें क्लेम करना होगा।

आइडिया का यह ऑफर देशभर के हर सर्किल के लिए उपलब्ध है। इसका फायदा उठाने के लिए यूज़र्स को सिर्फ इतना ध्यान में रखना है कि उन्हें रिचार्ज करने के 72 घंटों के भीतर हर रिचार्ज पर एक्सट्रा के लिए क्लेम करना पड़ेगा। इसके लिए कंपनी कंपनी ने कोई न्यूनतम रिचार्ज सीमा भी नहीं रखी है। इसका मतलब कि यूज़र्स चाहे कितने भी रुपए का रिचार्ज कराएं, उन्हें इस ऑफर का फायदा मिल सकता है।

आइडिया और वोडाफोन कंपनी के मिलने के बाद इनका यूज़र बेस सबसे बड़ा है। ये दोनों कंपनियां मिलकर अपने यूज़र बेस और भी बड़ा करना चाहती है। इस वजह से आइडियो कंपनी ने इस नए प्लान का ऐलान किया है। वोडाफोन कंपनी ने भी इस तरह के प्लान को पहले ही लॉन्च किया था। वोडाफोन को उस प्लान का नाम Vodafone Rewards है। इस प्लान में भी वोडा यूज़र्स को हर रिचार्ज पर एक्सट्रा बेनिफिट मिलता है। वोडाफोन ने भी इस ऑफर के लिए कोई न्यूनतम रिचार्ज वैल्यू की सीमा तय नहीं की है।

हालांकि इस वक्त भारतीय टेलिकॉम मार्केट में सबसे ज्यादा जलवा जियो कंपनी का ही छाया हुआ है। जियो कंपनी के साथ दिन-प्रतिदिन ग्राहकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। दूसरी तरफ एयरटेल कंपनी भी है जो अपने खराब पर्मोमेंस को सुधारने में लगी हुई है और साथ ही अपने मुनाफे को बढ़ाने की भी कोशिश कर रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Idea Company is doing a lot to please its users and increase their numbers. Now the idea company has come up with a new idea. On every recharge, the company has introduced a program to give users extra bonuses. The company has named this program as idea - Har Recharge Pe Extra.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X