इस प्लान में Jio यूजर्स को फ्री मिलेगा Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन, देखें डिटेल्स
Reliance Jio की तरफ से ऐसे प्रीपेड प्लान्स ऑफर किए जा रहे है, जिनकी वजह से सब्सक्राइबर्स को OTT सर्विसेज का कॉम्पिलमेंटरी सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। बता दें कि कंपनी के पास केवल एक ऐसा प्रीपेड प्लान है, जो कि Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन पेश करता है। चलिए इस प्लान के बारे में जान लेते हैं।
क्या है Jio का प्लान
हमें अपने पसंद के शोज, मूवी और सीरीज देखने के लिए OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। लेकिन अगर हमें ऐसी सुविधा मिल जाए, जिससे हम OTT का कॉम्प्लिमेंटरी लाभ ले सकें, तो कितनी अच्छी बात होगी। यहां एक Jio का 1,000 रुपये वाला ऐसा प्लान मौजूद है, जो कि आपको Disney+ HotStar का फायदा देगा और साथ ही 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करेगा।

Disney+ Hotstar वाला फ्री प्लान
जियो के फ्री Disney+ Hotstar प्लान की कीमत 949 रुपये है और ये 84 दिनो की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ 2GB डेली डेटा भी मिलेगा। इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। आप इसमें रोजाना के 100 SMS का लाभ भी ले सकेंगे। इस प्लान में आपको 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। Disney+ Hotstar के साथ ही इस रिचार्ज प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे ऐप्स का एक्सेस भी मिल सकता है।
5G सर्विस का भी मिलेगा लाभ
949 रुपये वाले इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलेगा। सरल शब्दों में जाने तो, अगर आप एलिजिबल सब्सक्राइबर हैं, तो आप बिना किसी डेली लिमिट के अनलिमिटेड 5G सर्विस का मजा ले सकेंगे। इसके लिए आपके पास Jio की अनलिमिटेड 5G सर्विस उपलब्ध होनी चाहिए और सबसे जरूरी बात आपके पास 5G स्मार्टफोन भी होना चाहिए।
कुछ दिनों पहले Jio लाया दीवाली ऑफर
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए दीवाली के तोहफे के रूप में आकर्षक ऑफर्स की पेशकश की है, जिसकी वजह से ग्राहकों को 1 साल का फ्री में Jio AirFiber कनेक्शन पाने का मौका मिल सकता है। यह प्रमोशन 18 सितंबर से 3 नवंबर 2024 तक उपलब्ध रहेगा।
इसके लिए ग्राहक को किसी भी रिलायंस डिजिटल या MyJio स्टोर से 20,000 रुपये या इससे ज्यादा का सामान खरीदना होगा। ये आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन अगर आप पहले से ही किसी बड़े इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये आपके लिए फायदे की डील हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








