Home
Tariff plan

IPL 2024: Jio, Airtel और Vi के ज्यादा डेटा वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान, अब बिना डेटा टेंशन देखें मैच

IPL 2024 Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरूआत 22 मार्च से हो रही है। जो लगभग अगले दो महीने तक चलेगा। आपको बता दें, इस मैच को Jio Cinema पर लाइव भी किया जाएगा। जहां दर्शक इस मैच को जियो सिनेमा पर बिना किसी भुगतान के फ्री में लाइव देख सकेंगे।

वहीं अगर आप इसे मोबाइल पर देखते हैं तो इसके लिए काफी डेटा की जरूरत होगी। गौरतलब है कि, फुल HD में एक IPL मैच को देखने में लगभग 3.5 GB डेटा की खपत होती है। वहीं 4K में स्ट्रीम करने पर 22 GB से ज्यादा तक डेटा की जरूरत पडती है।

IPL 2024: Jio, Airtel और Vi के ज्यादा डेटा वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान

अगर आप इसके बाद भी IPL के सभी मैच को अपने फोन में ही देखना चाहते हैं, तो आज हम इस आर्टिकल में आपको Jio, Airtel और Vi के कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें कंपनियां अपने ग्राहकों को 3GB से लेकर 4GB तक डेटा रोजाना ऑफर करती हैं। इसके साथ ही आप इन प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ ले सकते हैं।

Best Jio plans- लोगों के बीच आईपीएल की दिवानगी देखते हुए, रिलायंस जियो अपने कस्टर्स को दो क्रिकेट प्लान ऑफर कर रही है। पहला प्लान 444 रुपये का है। जिसमें 60 दिनों तक की वैधता के साथ कुल 100GB डेटा ग्राहक को मिलेगा।

IPL 2024: Jio, Airtel और Vi के ज्यादा डेटा वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान

इसके अलावा 667 रुपये का भी कंपनी का एक प्लान है, जिसमें 90 दिनों की वैधता के साथ टोटल 150GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। बता दें, इन प्लान्स में ग्राहकों को सिर्फ डेटा बैनेफिट्स मिलेगा। जिसे ग्राहक अपने नंबर पर पहले से चल रहे रिचार्ज प्लान के साथ यूज कर सकते हैं।

वहीं जियो के दूसरे 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 3GB से लेकर 4GB तक डेटा मिलेगा। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा आप इस प्लान में 5G अनलिमिटेड डेटा का भी लाभ ले सकते हैं।

IPL 2024: Jio, Airtel और Vi के ज्यादा डेटा वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान

Best Airtel plans- इसके अलावा एयरटेल के 699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को भी आप देख सकते हैं। इसमें आपको 3GB, 4GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में Prime Video सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को फ्री ऑफर किया जा रहा। साथ ही साथ इस पैक में अनलिमिटेड 5G डेटा का भी उपयोग किया जा सकेगा।

Best Vi plans- वोडाफोन आइडिया के 699 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को भी आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। जो 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में रोजोना 3GB डेटा ऑफर किया जा रहा है।

उपभोक्ता रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड 4G डेटा इस्तेमाल भी कर सकता है। इसके अलावा इसमें Vi Movies और TV की भी सब्सक्रिप्शन ग्राहकों को मुफ्त मिल रहा।

इसके अवाला आप वीआई के 475 रुपये वाला प्लान भी देख सकते हैं। इस प्लान में आपको रोजाना 4GB डेटा मिलेगा। जिसकी वैधता केवल 28 दिनों की होगी।

इसके साथ आप 418 रुपये वाला बेसिक रिचार्ज प्लान भी देख सकते हैं, इसमें आपको 100GB डेटा 56 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
ipl 2024 streaming airtel vs jio vs vi best prepaid recharge plans for indian premier league
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X