Home
Tariff plan

Jio के 198 रुपये और Airtel के 199 रुपये रिचार्ज प्लान में अंतर, जानें कौन दे रहा ज्यादा फायदें

Jio vs Airtel Recharge Plan comparison: रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों ही टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को नए-नए रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं। ये अपने प्लान में ग्राहकों को अच्छी से अच्छी सर्विस देने की कोशिश करते हैं।

इसी के मद्देनजर जियो ने चुपचाप फ्री अनलिमिटेड 5G के साथ 198 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। तो आइए आपको आगे Jio के 198 रुपये और Airtel के 199 रुपये रिचार्ज प्लान में अंतर और किसमें ज्यादा फायदें मिल रहे हैं, डिटेल में जानते हैं।

Jio के 198 रुपये और Airtel के 199 रुपये रिचार्ज प्लान में अंतर

Jio Rs.198 वाला प्लान- जियो के इस नए एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान में काफी कम कीमत पर अनलिमिटेड 5G सेवाएं ऑफर की जा रही हैं। नए 198 रुपये का प्लान ग्राहकों को अधिक महंगे 349 रुपये के प्लान का ऑप्शन चुने बिना जियो के 5G नेटवर्क का आनंद लेने की अनुमति देता है।

हालांकि, इस रिचार्ज प्‍लान को चुनने से पहले आपको यह ध्‍यान रखना होगा कि प्‍लान की इसकी वैधता केवल 14 दिनों की है।यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और रोजाना 2 GB डेटा इसमें मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्‍लाउड का एक्‍सेस भी मिल रहा है।

Jio के 198 रुपये और Airtel के 199 रुपये रिचार्ज प्लान में अंतर

कुल मिलाकर यह प्‍लान उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो कम दिनों में ज्‍यादा डेटी चाहते हैं। इसकी वैलिडिटी खत्‍म होने के बाद यूजर को प्‍लान रिपीट करना होगा या दूसरा प्‍लान चुनना होगा।

Airtel Rs.199 वाला प्लान- जबकि, एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को रोजाना 2जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का भी लाभ दे रही है।

सबसे खास बात यह है कि, इस प्लान की वैधता जियो से दोगुना है। यानी कि, एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। इसके साथ ही Hellotune Enjoy Wynk Music, Hellotunes और Podcasts का भी फ्री में आनंद ले सकेंगे।

एयरटेल प्लान 199 उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो एक किफायती और फीचर से भरपूर प्रीपेड रिचार्ज प्लान की तलाश में रहते हैं। चाहे आप भारी डेटा यूजर हों, कोई ऐसा व्यक्ति जो फोन पर बात करना पसंद करता हो, या फिर संगीत सुनना और हेलोट्यून्स सेट करना पसंद करता हो, इस प्लान में सभी के लिए कुछ न कुछ है।

एयरटेल 199 रिचार्ज प्लान को डेटा, वॉयस और अतिरिक्त लाभों का एक संतुलित पैकेज ऑफर करने के लिए पेश किया गया है, जो इसे प्रीपेड यूजर्स के बीच एक लोकप्रिय ऑप्शन बनाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
jio 198 vs airtel 199 Recharge Plans Comparison know which company offers more benefits
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X