Home
Tariff plan

200 दिन की वैलिडिटी, 500GB 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला Jio का खास प्लान; चेक करें डिटेल

Jio 200 Days Validity Plans: Jio भारत के टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर्स में गिना जाता है, जो अपने कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार अपनी सर्विसेस को बेहतर बनाने का प्रयास करता रहता है। बीते कुछ सालों में Reliance Jio ने भारत में खुद को सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में स्थापित किया है। पूरे देश में Jio के 46 करोड़ से अधिक कस्टमर्स हैं, जो इसे एयरटेल, वोडाफोन आइडिया (Vi) और BSNL जैसे कॉम्पिटीटर्स से आगे रखता है।

Jio के खास रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो इसे और बेहतर बनाते हैं। ये अपने कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए हर बजट और जरूरत के हिसाब से प्लान देते हैं। Jio अपने ग्राहकों को 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन और 365 दिन तक की वैलिडिटी वाले प्लान देता है। इसी सिलसिले में कंपनी ने 2025 में एक और लॉन्ग-वालिडिटी प्लान पेश किया था, जिसमें 200 दिनों तक बिना रिचार्ज किए सर्विस का लाभ पा सकते हैं। आइए इस प्लान के बारे में जानते हैं।

Jio का 200 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान

Jio का 200 दिन वाला प्लान

Jio का नया 2025 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान लंबी वैलिडिटी और दमदार बेनेफिट्स के साथ आता है। यह प्लान उन कस्टमर्स के लिए फायदेमंद है जो बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं और 5G नेटवर्क का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं। आइए इस प्लान के बारे में जानते हैं।

  • इसमें आपको 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, यानी लगभग 6.5 महीने आपको कोई रिचार्ज करने की जरूरत नहीं है।
  • इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • 2025 रुपये वाले प्लान के साथ कंपनी 5G डेटा बेनेफिट्स देती है, जिसमें कुल 500GB हाई-स्पीड डेटा दिया गया है।
  • डेली डेटा की बात करें तो आपको 2.5GB का डेली डेटा मिलता है।
  • इस प्लान के साथ 100 SMS डेली की सुविधा मिलती है, यानी 6.5 महीने में 20,000 SMS भेजने की सुविधा मिलेगी।

मिलते हैं एक्स्ट्रा बेनेफिट्स

  • Jio का यह प्लान केवल कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो इसे प्रीमियम और वैल्यू-फॉर-मनी प्लान बनाती हैं।
  • इस प्लान के साथ कस्टमर्स को Jio Hotstar का 90 दिनों का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिससे वे लेटेस्ट मूवीज और वेब सीरीज देख सकते हैं।

50GB AI क्लाउड स्टोरेज

  • Jio इस प्लान में 50GB तक फ्री क्लाउड स्टोरेज दे रहा है, जिससे यूजर अपनी फोटो, वीडियो और जरूरी फाइल्स ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं और फोन की स्टोरेज बचा सकते हैं।
  • इस प्लान के साथ Jio TV का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा, जिसमें ग्राहक लाइव टीवी चैनल्स और ढेरों मनोरंजक कार्यक्रम देख सकते हैं।
FAQs
इस प्लान के साथ कितने दिन की वैलिडिटी मिलती है।

ये जियो के अन्य प्लान से अलग है, क्योंकि इसमें आपको 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये एकलौता ऐसा प्लान है,जिसे 2025 में लॉन्च किया गया है।

क्या यह प्लान खरीदने लायक है?

अगर आपको लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी चाहिए और ज्यादा डेटा और फ्री एंटरटेनमेंट चाहते हैं तो ये प्लान सही ऑप्शन है।

क्यों Jio का सबसे बेहतरीन लॉन्ग-टर्म प्लान है?

अगर आप एक ऐसे प्लान की तलाश में हैं जो लंबी वैधता, हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मनोरंजन की सुविधा दे, तो Jio का 2025 रुपये का यह प्लान आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X