Jio के 28 दिन की वैलिडिटी वाले 3 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, कीमत व फायदें
रिलायंस जियो (jio) देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी में से एक है। जिसके पास सबसे ज्यादा ग्राहक है। अपने ग्राहकों को लिए कंपनी के पास महंगे से लेकर सस्ते रिचार्ज प्लान उपलब्ध है।
अगर आप भी उन यूजर्स में से एक हैं, जिन्हें रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद सस्ते रिचार्ज प्लान (Jio Cheapest Plan) की तलाश रहती है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद भी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को सस्ते प्लान भी ऑफर कर रही है। तो चलिए आपको आगे कंपनी की 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले 3 सबसे सस्ते प्लान की डिटेल्स बताते हैं।
199 रुपये वाला प्लान- सबसे पहले बात करते हैं, 199 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की। जियो का यह सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है। जिसकी वैधता पूरे 28 दिनों की है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को कंपनी 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS ऑफर करती है।
249 रुपये वाला प्लान- अब बात करेंगे, जियो के 249 रुपये वाले प्लान की है। इसकी भी वैधता पहले वाले प्लान के समान ही है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 28GB डेटा का लाभ मिलता है। यानी कि रोजाना कस्टमर 1GB डेटा का इस्तेमाल कर सकेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS मिलते हैं।
299 रुपये वाला प्लान- अब बात करेंगे जियो के 299 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की। इस प्लान की भी वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को टोटल 42GB डेटा ऑफर किया जाता है। यानी कि आप रोजाना 1.5GB डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की फैसलिटी मिलती है।
Jio ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए दिवाली धमाका ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को पूरे सालभर फ्री इंटरनेट ऑफर करेगी। आपको बता दें, जियो का यह ऑफर 18 सितंबर से 3 नवंबर 2024 तक ही उपलब्ध रहेगा।
यहां आपको ध्यान देना होगा कि, इस ऑफर्स का लाभ मौजूदा और नए दोनों यूजर्स ले सकेंगे होगा। कंपनी फ्री इंटरनेट के साथ ही ग्राहकों OTT का सब्सक्रिप्शन भी देगी।


Click it and Unblock the Notifications








