Jio ₹349 Plan: Jio का ₹349 प्लान हुआ और भी दमदार, अब मिलेंगे ढेरों एक्स्ट्रा फायदे
भारत के टेलीकॉम मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए Jio लगातार नए-नए ऑफर और बेनिफिट्स लेकर आता रहता है। चाहे बात हो True 5G प्लान्स की, एंटरटेनमेंट प्लान्स की या फिर गेमिंग के लिए डेडिकेटेड पैक्स की - Jio हर सेगमेंट में यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा वैल्यू देने की कोशिश करता है।
अब कंपनी ने अपने ₹349 वाले प्लान को और भी आकर्षक बना दिया है, जिसमें कई नए फायदे जोड़े गए हैं। आइए जानते हैं, इस प्लान के साथ आपको क्या-क्या मिलने वाला है।

Jio ₹349 प्लान के बेसिक बेनिफिट्स
- वैलिडिटी - 28 दिन
- डाटा - हर दिन 2GB हाई-स्पीड 4G डाटा
- कॉलिंग - अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग
- SMS - 100 SMS प्रति दिन
- 5G एक्सेस - अनलिमिटेड True 5G
- ऐप्स - JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस
लेकिन, कंपनी की 9वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के तहत इस प्लान के साथ अब कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी जोड़े गए हैं।
Jio 9th Anniversary Celebration Offers
₹349 प्लान लेने पर अब आपको सिर्फ डाटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि अलग-अलग कैटेगरी में कई ऑफर्स भी मिलेंगे। Jio Finance - Jio Gold पर 2% अतिरिक्त लाभ क्लेम करने के लिए +91-8010000524 पर मिस्ड कॉल दें।
- JioHome - नए कनेक्शन पर 2 महीने का फ्री ट्रायल
- JioHotstar - मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए
- Reliance Digital - चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर ₹399 की छूट
- Ajio - ₹1000 या उससे अधिक की खरीद पर ₹200 की फ्लैट छूट
- Zomato - 3 महीने की Zomato Gold सब्सक्रिप्शन
- JioSaavn - 1 महीने का JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन
- Netmeds - 6 महीने की Netmeds First मेंबरशिप
- EaseMyTrip - घरेलू उड़ानों पर ₹2,220 की छूट और होटलों पर 15% डिस्काउंट
JioAICloud - फ्री 50GB स्टोरेज
दूसरे प्लान्स पर भी वही फायदे
सिर्फ ₹349 प्लान ही नहीं, बल्कि Jio अपने ₹3599, ₹999 और ₹899 वाले प्लान्स के साथ भी यही एनिवर्सरी बेनिफिट्स दे रहा है। यानी अगर आप हाई-वैल्यू प्लान्स लेते हैं, तो भी आपको ये सारे ऑफर मिलेंगे।
सिर्फ JioHotstar चाहिए?
जो लोग सिर्फ JioHotstar सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, उनके लिए Jio ने एक खास ₹100 का प्लान भी रखा है। इसमें 30 दिन की वैलिडिटी, 5GB हाई-स्पीड डाटा और JioHotstar सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
OTT और एंटरटेनमेंट पैक्स
Jio के पास ऐसे खास प्लान्स भी मौजूद हैं जो OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। इनमें Netflix, Amazon Prime Lite, FanCode, Zee5, SonyLIV और कई अन्य प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इन प्लान्स में 5G डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और JioAICloud जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
Jio का ₹349 प्लान अब सिर्फ एक डाटा और कॉलिंग पैक नहीं रह गया है, बल्कि यह एक कॉम्बो ऑफर बन चुका है, जिसमें एंटरटेनमेंट से लेकर शॉपिंग और ट्रैवल तक ढेरों फायदे शामिल हैं। चाहे आप म्यूजिक लवर हों, शॉपिंग के शौकीन हों या ट्रैवलिंग प्लान कर रहे हों - इस बार Jio का 9वीं एनिवर्सरी ऑफर आपके लिए हर मामले में फायदेमंद साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications






