Home
Tariff plan

हर दिन जितना मन करे उतना यूज करें डेटा! ये हैं Jio के 5 नए धांसू प्लान्स

Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए पांच नए फ्रीडम प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। ये नए पैक डेटा फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) के अंतर्गत आते हैं, जिसका अर्थ है कि इन पैक के साथ यूजर्स को मिलने वाला डेटा पूरी वैलिडीटी में उपयोग किया जाना है। अर्थात इन प्लान्स में 'नो डेली लिमिट' (Jio no daily limit plan) है, जिसका मतलब दिन में कितना भी डेटा यूज कर सकते हैं।

हर दिन जितना मन करे उतना यूज करें डेटा! ये हैं Jio के 5 नए धांसू प्लान्स

इसमें नए प्रीपेड पैक 127 रुपये से शुरू होता है और सबसे बड़ा 2,397 रुपए का प्लान है। तो, आइए जानते है रिलायंस जियो इन नए प्रीपेड प्लान्स के बारे में विस्तार से।

रिलायंस Jio के नए प्रीपेड पैक (फ्रीडम प्लान्स)

Jio के ये Freedom Pack Rs. 127, Rs. 247, Rs. 447, Rs. 597, और Rs. 2,397 रुपये में उपलब्ध हैं। 127 रुपए के प्लान में 12GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio एप्लिकेशन के लिए कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन और प्रति दिन 100 मैसेज मिलते हैं। जबकि 247 रुपए के जियो प्लान में 30 दिनों के लिए 25GB डेटा मिलता है, जबकि 447 रुपए के जियो फ्रीडम प्लान में 60 दिनों के लिए 50GB डेटा मिलता है।

वहीं चौथा प्लान 597 रुपए का है जिसमें तीन महीने के लिए 75GB डेटा आता हैं, और सबसे बड़ा पैक 2,397 रुपए का है जिसमें 365 दिनों के लिए 365GB डेटा मिलता है, यानी यूजर्स को हर दिन 1GB डेटा मिलेगा। ये पैक पूरी अवधि के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 मैसेज के साथ आते हैं। साथ ही इन सभी में रिलायंस जियो एप्लिकेशन को एक्सेस भी कर सकते हैं।

कुल मिलाकर इन नए Jio Freedom Plans में आप पर ऐसा कोई प्रेसर नहीं रहेगा कि आपको आज इतना डेटा ही यूज करना है। आप चाहो तो इसे एक ही दिन में यूज कर सकते हो या जितना समय दिया है उतने टाइम में करो। मतलब अगर आप डेली 2-3 जीबी डेटा यूज करना चाहते है तो कर सकते है, इसमें आपकी स्पीड कम नहीं होगी।

इस प्रकार Jio के ये नए प्रीपेड प्लान्स यूजर्स को बहुत पसंद आ सकते है, क्योंकि वर्तमान में जब यूजर्स के डेली लिमिट खत्म हो जाती है तो नेट का चला पाना मुश्किल हो जाता है और फिर छोटा रिचार्ज 11 या 21 रुपए का करवाना पड़ता है, लेकिन अब नो लिमिट वाले ये पैक प्रशंसा बटोर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio has introduced five new freedom prepaid plans for its users in the country. These new packs come without any fair usage policy (FUP) limit on the data, which means the data users get with these packs have to be used in the entire validity.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X