Jio का ₹545 Gaming Plan बना गेमर्स का फेवरेट, 5G डेटा, BGMI स्किन और 500+ गेम्स एक साथ!
अगर आप मोबाइल गेमिंग, स्ट्रीमिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट तीनों के शौकीन हैं, तो Jio का नया ₹545 गेमिंग प्लान आपके लिए परफेक्ट कॉम्बो साबित हो सकता है। यह सिर्फ एक रिचार्ज प्लान नहीं, बल्कि डेटा + एंटरटेनमेंट + गेमिंग का पूरा पैकेज है जो आपको बिना किसी कंसोल या डाउनलोड के 5G स्पीड, प्रीमियम गेमिंग और OTT कंटेंट तक पहुंच देता है ।

Jio ₹545 Gaming Plan
इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है, साथ में अतिरिक्त 5GB बोनस डेटा, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो हाई-डेफिनिशन गेमिंग या स्ट्रीमिंग करते हैं। इसके अलावा, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा भी दी जाती है।
लेकिन असली गेमचेंजर इसका True 5G Unlimited Internet एक्सेस है, यानी अगर आपके पास 5G सपोर्ट वाला फोन और 5G कवरेज वाला एरिया है, तो आप डेटा लिमिट से कभी परेशान नहीं होंगे।
JioGames Cloud: 500+ HD गेम्स बिना कंसोल
इस प्लान का सबसे बड़ा हाइलाइट है JioGames Cloud Subscription। इसके तहत यूजर्स को 500 से ज्यादा हाई डेफिनिशन प्रीमियम गेम्स तक फ्री एक्सेस मिलता है। यह गेम्स बिना किसी डाउनलोड या इंस्टॉलेशन के PC, Laptop, Smartphone या Jio Set-Top Box पर चलाए जा सकते हैं।
इसका मतलब है कि आपका मोबाइल या लैपटॉप लो-कॉन्फ़िगरेशन वाला भी हो, तो भी आप हाई-एंड गेम्स का मजe ले सकते हैं।
BGMI Lovers के लिए स्पेशल गिफ्ट
अगर आप Battlegrounds Mobile India (BGMI) खेलते हैं, तो यह प्लान और भी आकर्षक हो जाता है। Jio इस ₹545 गेमिंग प्लान के साथ एक एक्सक्लूसिव BGMI स्किन कूपन भी दे रहा है, जिससे आप बिल्कुल फ्री अपने कैरेक्टर को नया लुक दे सकते हैं !
FanCode और JioHotstar: स्पोर्ट्स और OTT दोनों का मेला
गेमिंग के साथ-साथ Jio इस प्लान में FanCode Subscription भी दे रहा है, जिससे यूजर्स को लाइव स्पोर्ट्स और एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने का मौका मिलता है।
सिर्फ यही नहीं, प्लान में JioHotstar की तीन महीने की फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, यानी आप चाहें तो IPL, क्रिकेट, वेब सीरीज या मूवीज़ भी HD क्वालिटी में स्ट्रीम कर सकते हैं।
डिजिटल लाइफ के लिए Free Space
Jio ने इस प्लान में सिर्फ एंटरटेनमेंट पर ही नहीं, बल्कि डेटा स्टोरेज पर भी ध्यान दिया है। यूजर्स को JioAICloud में 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलता है, जिससे फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जा सकता है।
एक प्लान, कई दुनिया, क्यों है यह खास
₹545 वाला यह Jio Gaming Plan उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो अपने फोन को सिर्फ कॉलिंग या इंटरनेट के लिए नहीं, बल्कि ऑल-राउंड एंटरटेनमेंट डिवाइस की तरह इस्तेमाल करते हैं। यह एक ऐसा प्लान है जिसमें डेटा, गेमिंग, OTT और क्लाउड स्टोरेज सब कुछ एक साथ मिलता है।
5G एक्सेस की वजह से गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूद रहता है, और FanCode + Hotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स इसे फुल एंटरटेनमेंट बंडल बना देते हैं।
जहां बाकी टेलीकॉम कंपनियां गेमिंग प्लान्स में सिर्फ डेटा देती हैं, वहीं Jio ने ₹545 पैक में एंड-टू-एंड डिजिटल इकोसिस्टम तैयार कर दिया है। BGMI स्किन से लेकर क्लाउड गेमिंग तक यह प्लान दर्शाता है कि Jio अब सिर्फ नेटवर्क प्रोवाइडर नहीं, बल्कि एक डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बन चुका है।


Click it and Unblock the Notifications








