Home
Tariff plan

Jio यूजर्स की टेंशन खत्म, अब अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जमकर यूज करें डाटा, Jio के इस प्लान के आगे सब फीके

Jio यूजर्स की टेंशन खत्म, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जमकर यूज करें डाटा

Jio Recharge Plan: अगर आप भी जियो यूजर हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्लान्स लॉन्च करती रहती है, जिससे उन्हें राहत दिया सके। वैसे तो हर किसी को Jio का 666 रुपये वाला रिचार्ज प्लान सबसे ज्यादा लुभाता है, क्योंकि इसमें कंपनी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5GB तक डाटा के साथ कई अन्य फायदे देती है, लेकिन इससे भी आपका काम नहीं हो पा रहा है तो आप फौरन जियो के 719 रुपये वाला रिचार्ज प्लान ले सकते हैं। जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ बिना टेंशन लिए जमकर डाटा का यूज कर सकते हैं। आइए आपको आगे कंपनी के कुछ खास प्लान्स के बारे बताते हैं जिसे आप अपनी पसंदीदा लिस्ट में फौरन शामिल कर सकते हैं।

जियो 666 रिचार्ज प्लान

वैसे तो Jio के 666 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में कंपनी यूजर्स को 84 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1.5GB डाटा का लाभ दे रही हैं, इसके साथ ही यूजर्स को कंपनी की ओर से 100 मैसेज भी दिये जाते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान के अंतर्गत यूजर्स को Jio TV, Jio Cinema, Jio Security का भी सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जाता है।

जियो 719 रिचार्ज प्लान

वहीं आपको अगर डाटा की जरूरत ज्यादा है तो आप जियो के 719 रुपये वाले प्लान को भी एक बार देख सकते हैं। इस प्लान के तहत जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ दिया जा रहा है। 84 दिन की वैधता करे साथ मिल रहे इस प्लान का उपयोग कर जियो यूजर्स अपनी सारी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इस प्लान के तहत यूजर्स रोजाना 2 GB डेटा का भी यूज कर सकता है। यानि कि, तीन महीने में यूजर्स को 168 GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान के तहत यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का उपयोग आसानी से कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको इस प्लान में 100SMS भी रोजाना दिए जाएंगे। इसके अलावा आपको इस प्लान में Jio TV, Jio Cinema, Jio Security और Jio Cloud का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है।

जियो 749 रिचार्ज प्लान

इसके अलावा आप जियो का 749 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी एक बार देख सकते हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही टोटल 180GB डाटा भी मिल रहा है। इसके साथ ही साथ आपको रोजाना 100 मैसेज भी मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio users can now enjoy unlimited calling without wasting any data. The company is giving its users 2 GB data and 100 SMS per day with a validity of 84 days in the plan of Rs 719, apart from many benefits.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X