IPL Lovers के लिए खुशखबरी: फ्री में मिल रहा JioHotstar का पूरा मसाला, हर मैच आपके पॉकेट में!
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL 2025 को रोक दिया गया था। हालांकि, अब एक बार फिर से क्रिकेट के सूरमा एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। 17 मई से IPL की शुरआत हो रही है। बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में बचे हुए मैच खेले जाएंगे। यानी कुलमिलाकर यह IPL Lovers के लिए बड़ी खुशखबरी है।
ऐसे मौके पर बहुत से क्रिकेट फैन्स ऐसे हैं, जो किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसके साथ JioHotstar का मजा मिल जाए। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। हम यहां Jio के कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिसमें जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है।

Jio rs949 Plan
जियो के 949 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें डेली 2GB डेटा रोलआउट किया जाता है। यानी अवधि के लिए टोटल 168GB। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100SMS भेजने की सहूलियत मिलती है। सबसे जरूरी चीज इसमें जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो इसे क्रिकेट लवर्स के लिए खास बना देता है।
प्लान जियोटीवी और जियोक्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में ऑफर करता है। आखिर में वे लोग जिनके पास 5G फोन और सिम है, उन्हें डेली डेटा पैक खत्म होने के बाद अनलिमिटेड इंटनेट चलाने का भी मजा मिलता है।
कम बजट वाले ध्यान दें!
जियो का 100 रुपये वाला प्लान भी लिस्ट में है, लेकिन गौर करने वाली बात है कि यह डेटा ऑनली पैक है। इसमें 90 दिन की वैलिडिटी के लिए कुल 5GB हाईस्पीड डेटा रोलआउट किया जाता है। प्लान जियोहॉटस्टार का सब्क्रिप्शन भी देता है। इस प्लान में कॉलिंग और एसएमएस भेजने की फेसिलिटी नहीं मिलती है।
Jio का 115 रुपये वाला प्लान
अगर आपको क्रिकेट डेटा पैक चाहिए, तो Jio का 115 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें 90 दिन के लिए 15GB डेटा मिल रहा है। इसमें भी कॉलिंग और मैसेज वगैरह की सुविधा नहीं मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








