Home
Tariff plan

Jio, Airtel और Vi में डेली 3GB का डेटा पैक ढूंढ रहे हैं, तो ये है शानदार ऑप्शन

हाल ही में वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने कुछ सर्किलों में अपने डबल डेटा बेनीफिट को बंद कर दिया, जिससे यूजर्स को 4GB डेली डेटा के बजाय अब 2GB डेली डेटा का ही आनंद ले सकेंगे। टेल्को अभी भी बाकी सर्किलों में डबल डेटा बेनीफिट प्रदान कर रहा है। इस कारण अब कई यूजर्स उन प्लान्स को चुन सकते हैं, जिसमें उन्हें 3GB डेली डेटा मिलता हैं। तो चलिये आप Airtel, Vi और Jio के उन प्लान्स के बारे में बताते है जिसमें यूजर्स को डेली का 3GB डेटा मिलता हैं।

Jio, Airtel और Vi में डेली 3GB का डेटा पैक ढूंढ रहे हैं, तो ये है शानदार ऑप्शन

Jio, Airtel और Vi के 3 महीनों के लिए 3GB डेली डेटा वाले बेस्ट प्लान्स

Jio का 349 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्लान प्रतिदिन 3GB डेटा और अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग बेनिफिट्स और 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डोमेस्टिक कॉल्स के साथ आता है। पैक में Jio के ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Airtel का 398 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 3GB डेटा देता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी देता है। एक्स्ट्रा बेनीफिट में Wynk Music और Shaw Academy की मेम्बरशिप के अलावा Airtel XStream प्रीमियम की मेम्बरशिप शामिल है। इसके अलावा कस्टमर्स को FASTag पर 150 रुपये का कैशबैक और फ्री HelloTunes का ऑफर भी मिलता हैं।

Vi का 501 रुपए का प्रीपेड प्लान

वीआई का प्रीपेड प्लान 28 दिनों के लिए 3GB डेली डेटा प्रदान करता है और प्रति दिन 100 SMS भी प्रदान करता है। यह 16GB एक्स्ट्रा डेटा और Disney+ Hotstar मोबाइल एडिशन का 1 साल का सब्सक्रिप्शन भी देता है। इसके अलावा यह हाई-स्पीड नाइटटाइम इंटरनेट, वीकेंड रोलओवर डेटा बेनिफिट और वीआई मूवीज और टीवी जैसे एक्स्ट्रा बेनीफिट भी देता है।

Airtel का 558 रुपए का प्लान

एयरटेल अपने यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ 558 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश करता है जो 3GB डेली डेटा और अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन और एयरटेल XStream का एक्सेस मिलता है। इन प्लान्स के अन्य बेनीफिट में फ्री हेलोट्यून्स, Wynk म्यूजिक, अपोलो 24/7 केयर और FASTag का फ्री एक्सेस शामिल है।

Vodafone Idea का 701 रुपए का प्लान

Vi 701 रुपये में एक प्लान पेश करता है जिसमें यूजर्स को प्रति दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते है। इस प्लान में एक साल का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान के एक्स्ट्रा बेनीफिट में हाई-स्पीड नाइटटाइम डेटा, वीकेंड रोलओवर और वीआई मूवी और टीवी एक्सेस मिलता है।

Jio का 999 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्रीपेड प्लान 999 रुपये में 3GB डेली डेटा प्रदान करता है और 84 दिनों की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस देता है। इसके अलावा इसमें जियो ऐप्स का एक्सेस भी देता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also looking for a daily 3GB data pack in Jio, Airtel, or Vodafone Idea, then we have listed some great options here.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X