Jio, Airtel और Vi में कौन दे रहा है सबसे किफायती 4G डेटा वाउचर
Jio, भारती एयरटेल, और वोडाफोन आइडिया (वीआई) भारत में टॉप टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर हैं। उनके 4G नेटवर्क पूरे देश में मौजूद हैं, और उनमें से प्रत्येक के पास लाखों कस्टमर्स हैं। फेयर-यूसेज-पॉलिसी (FUP) स्ट्रकचर के कारण, टेलीकॉम यूजर्स को 4G डेटा वाउचर भी प्रदान करते हैं। तो आइए आज हम एक नजर डालते हैं कुछ ऐसे किफायती डेटा वाउचर पर जो अभी मार्केट में उपलब्ध हैं।

Jio, Airtel और Vi के सबसे किफायती 4G डेटा वाउचर
रिलायंस जियो के सबसे किफायती 4G डेटा वाउचर
Jio के सबसे सस्ते डेटा वाउचर की कीमत 11 रुपये, 21 रुपये और 51 रुपये है। 11 रुपये के प्लान में यूजर्स को 1GB डेटा मिलता है, जबकि 21 रुपये और 51 रुपये के प्लान में क्रमशः 2GB और 6GB डेटा मिलता है। इन सभी वाउचर्स की वैलिडिटी वैसी ही है जैसे यूजर ने जिस बेस अनलिमिटेड प्लान से रीचार्ज किया है। मतलब अगर वैलिडिटी 84 दिनों की हैं, तो इन प्लान्स की भी उतनी ही होगी।
भारती एयरटेल के सबसे किफायती 4G डेटा वाउचर
Airtel अपने यूजर्स को कई 4G डेटा वाउचर प्रदान करता है। इसके सबसे किफायती वाउचर की कीमत 48 रुपये है। यह वाउचर यूजर्स को 3GB डाटा ऑफर करता है और इसकी वैलिडिटी यूजर के मौजूदा अनलिमिटेड प्लान की तरह ही है।
इसके बाद 78 रुपये का वाउचर मिलता है, जो अनलिमिटेड प्लान के समान वैलिडिटी के साथ 5GB डेटा पेश करता है और Wynk Music Premium का फ्री एक्सेस भी मिलता हैं।
वोडाफोन आइडिया के सबसे किफायती 4G डेटा वाउचर
Vodafone Idea (वीआई) भी कई किफायती 4G डेटा वाउचर अपने यूजर्स को देता है। ये वाउचर 16 रुपये और 48 रुपये में आते हैं। 16 रुपये के वाउचर में यूजर को 1GB डेटा मिलता है, लेकिन इसकी वैलिडिटी केवल 24 घंटे यानि सिर्फ 1 दिन है। फिर 48 रुपये का वाउचर आता है जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है और यूजर्स को 3GB डेटा मिलता है।
सबसे किफायती डेटा वाउचर कौन देता है?
अब बात आती है कि सबसे सस्ता और सबसे अच्छा 4G डेटा वाउचर ऑफर कौन करता हैं, तो आप देख सकते हैं कि Reliance Jio जो सबसे किफायती डेटा वाउचर दे रहा है। जियो अपने यूजर्स को 11 रुपये में डेटा वाउचर दे रहा है जिसमें यूजर्स को 1GB डेटा मिलता है। साथ ही जियो का 21 रुपये वाला वाउचर भी टॉप में आता है।
इसके बाद वोडाफोन आता है जो 16 रुपये में एक वाउचर प्लान देता है लेकिन उसकी वैलिडिटी बहुत कम है। जबकि एयरटेल अपने यूजर्स को 48 रुपये में डेटा वाउचर देता है।
इस प्रकार आप अपने अनुसार अपने नेटवर्क में इन छोटे और किफ़ायती डेटा वाउचर को खरीदकर आनंद ले सकते हैं। रिलायंस जियो का 11 रुपए का डेटा वाउचर यूजर्स द्वारा बहुत पसंद किया जाता है क्योंकि कम दाम में 1GB का डेटा मिल जाता है। जबकि एयरटेल के यूजर्स के पास 48 रुपए और वोडाफोने आइडिया के यूजर्स के पास 16 रुपए के छोटे वाउचर के अलावा कोई अन्य तरीका नहीं है कि वो कम पैसों में लिमिटेड डेटा का फाइदा ले सकें।


Click it and Unblock the Notifications







