Home
Tariff plan

ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट पोस्टपेड प्लान्स जिसमें मिलता है भरपूर डेटा और OTT प्लेटफॉर्म

अभी तक 2021 में सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने कई नए पोस्टपेड प्लान्स पेश किये है और बहुत से पुराने पोस्टपेड प्लान्स को हटाया भी है। साथ ही कई ऐसे भी प्लान्स निकाले है जिससे आपका वर्क फ्रॉम आसान हो जाता है। तो आज हम बताने वाले है उन पोस्टपेड प्लान्स के बारे में जो Airtel, Jio और Vodafone Idea 600 रुपये के अंदर देते हैं और साथ ही इसमें OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी देते हैं।

ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट पोस्टपेड प्लान्स जिसमें मिलता है भरपूर डेटा और OTT प्लेटफॉर्म

Jio, Airtel और Vodafone Idea के 600 रुपये के अंदर आने वाले पोस्टपेड प्लान्स

एयरटेल का 499 रुपये और 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान

Airtel के 499 रुपये के पोस्टपेड प्लान में 75GB और रोजाना 100 एसएमएस का डेटा रोलओवर मिलता है। कंपनी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स ऑफर करती है। साथ ही, आपको Amazon Prime और Airtel थैंक्स रिवॉर्ड का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

एयरटेल के एक अन्य पोस्टपेड प्लान की कीमत 399 रुपये है, जिसमें 75GB डेटा रोलओवर, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ 40GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। साथ ही, आपको Amazon Prime का एक साल का सब्सक्रिप्शन और Airtel TV, Zee5 शो और मूवी का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।

Jio का 399 रुपये का 599 रुपये का पोस्टपेड प्लान

रिलायंस जियो के 399 रुपये के पोस्टपेड प्लान में 75GB और 200GB डेटा रोलओवर मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद कंपनी 10 रुपये प्रति जीबी चार्ज करती है। इसके अलावा, प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री एसएमएस और Jio ऐप्स की मेम्बरशिप प्रदान करता है।

कंपनी के 599 रुपये के पोस्टपेड प्लान में 100GB डेटा और 200GB डेटा रोलओवर मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद कंपनी 10 रुपये प्रति GB चार्ज करती है। इसके अलावा, प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। आपको Jio ऐप्स और Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar सहित अन्य ऐप्स की फ्री मेम्बरशिप मिलती है।

वोडाफोन-आइडिया 399 रुपये और 499 रुपये का प्लान

Vodafone Idea के एंट्री-लेवल पोस्टपेड प्लान की कीमत 399 रुपये है, और यह 40GB मासिक डेटा बेनिफिट के साथ आता है। यह प्लान डेटा रोलओवर ऑप्शन के साथ आता है, और कस्टमर्स अपने अगले बिलिंग साइकिल में 200GB डेटा का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान में Netflix का फ्री एक्सेस पाने के लिए आपको कंपनी के RedX प्लान को सब्सक्राइब करना होगा।

इसके 499 रुपये के पोस्टपेड प्लान में OTT बेनिफिट्स शामिल हैं। यूजर्स को Amazon Prime Video और ZEE5 का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, यह कुल 75GB डेटा के साथ आता है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 एसएमएस और वीआई मूवीज़ और टीवी ऐप का एक्सेस मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio, Airtel and Vodafone Idea best Postpaid Plans with data and OTT platform
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X