Home
Tariff plan

Jio, Airtel और Vi के अनलिमिटेड प्लान्स में कौन सा बेहतर; 5G की रेस में कौन सबसे आगे?

Jio, Airtel or Vi: जुलाई 2025 में भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री में 5G नेटवर्क को लेकर जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां यानी Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) अपने यूजर्स को बेहतरीन डेटा, कॉलिंग और डिजिटल सर्विसेज देने के लिए नए-नए प्लान्स पेश कर रही हैं।

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके लिए सबसे बेहतर अनलिमिटेड प्लान कौन-सा है। चलिए, इन कंपनियों के टॉप प्रीपेड प्लान्स का विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ प्लान बाने जा रहे हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।

Jio, Airtel और Vi के अनलिमिटेड प्लान्स में कौन सा बेहतर

लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान

सबसे पहले Jio की बात करते हैं, जो 3,599 रुपये का एक प्लान देता है। इसमें 2.5GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/दिन और JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी सेवाएं शामिल हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 1 साल है।

Vi भी अपने कस्टमर्स के लिए 3,699 रुपये का प्लान लाता है। इसमें 2GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड नाइट डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसी सुविधाएं मिलती है। इस प्लान के साथ में Amazon Prime की सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Airtel का सलाना प्लान 3,599 रुपये 2GB/दिन डेटा, HelloTunes, Apollo 24/7 Circle और Wynk Music जैसी सेवाएं।

अगर आप डेटा लवर्स हैं और स्ट्रीमिंग करते हैं तो Jio का 2.5GB/दिन वाला प्लान सबसे ज्यादा वैल्यू देता है। लेकिन अगर आप OTT फैन हैं तो Vi का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन प्लान आकर्षक हो सकता है। Airtel का प्लान संतुलित है, लेकिन इसमें कोई बड़ा OTT बेनिफिट नहीं है।

मिड-टर्म वैलिडिटी

इन प्लान के साथ आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। सबसे पहले जियो की बात करते हैं, जो 859 रुपये का प्लान देता है। इस प्लान के साथ 2GB/दिन डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ आपको सभी डिजिटल ऐप्स जैसे JioTV, JioCinema, JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi अपने कस्टमर्स को 859 रुपये का प्लान देता हैं, जिसमें 1.5GB/दिन डेटा + अनलिमिटेड नाइट डेटा की सुविधा मिलती है। हालांकि इस प्लान में कोई एक्स्ट्रा OTT सुविधा नहीं मिलती है।

Airtel अपने कस्टमर्स के लिए 979 रुपये वाला प्लान लाता है, जिसमें 2GB/दिन डेटा, Apollo 24/7 Circle, Wynk Music, RewardsMini और Xstream Play की सुविधा मिलती है।

Airtel का यह प्लान सर्वश्रेष्ठ कंटेंट और हेल्थ पैकेज ऑफर करता है। हालांकि कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन सुविधा के हिसाब से पैसा वसूल है। Jio की डिजिटल इकोसिस्टम यूजर्स को आकर्षित कर सकती है, जबकि Vi का नाइट डेटा उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो देर रात इंटरनेट यूज करते हैं।

शॉर्ट टर्म वैलिडिटी

इन प्लान्स के साथ 28-30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। Jio की बात करें तो ये अपने कस्टमर्स के लिए 249 और 355 रुपये वाला प्लान देता है। 249 वाले प्लान में 1GB/दिन डेटा और 355 रुपये में 25GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के साथ JioTV और JioCloud जैसी सेवाएं मिलती है।

Vi अपने कस्टमर्स के लिए 349 रुपये और 345 रुपये वाला प्लान लेता है। 349 में आपको 1.5GB/दिन और 345 रुपये में 25GB डेटा मिलता है। कोई खास OTT सेवा नहीं दी जा रही है।

Airtel अपने कस्टमर्स के लिए 299 और 355 रुपये का प्लान 299 में 1GB/दिन और ₹355 में 25GB लंपसम डेटा। Wynk Music, Apollo 24/7 Circle और Hellotunes शामिल हैं।

यदि आप कम डेटा यूज़ करते हैं, तो Airtel का 299 वाला प्लान बेहतर रहेगा। जबकि लंपसम डेटा यूज़र्स के लिए Jio ₹355 वाला प्लान सबसे व्यावहारिक विकल्प बनता है। Vi की ओर से कोई भी OTT या एक्स्ट्रा फीचर इस सेगमेंट में मौजूद नहीं है, जिससे यह थोड़ा फीका पड़ता है।

कौन सा है बेस्ट ऑप्शन?

सबसे बेहतर प्लान चुनना पूरी तरह इस पर निर्भर करता है कि आप कैसे और कितना डेटा इस्तेमाल करते हैं। Jio उन यूजर्स के लिए शानदार है जो हाई डेटा यूसेज के साथ-साथ डिजिटल ऐप्स का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं। Airtel कंटेंट और हेल्थ बेनिफिट्स के लिहाज से एक बैलेंस्ड ऑप्शन है। वहीं Vi उन यूज़र्स को ध्यान में रखता है जो रात में डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और OTT पर ज्यादा निर्भर नहीं हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X