Jio, Airtel, Vi के 90 दिन वाले सुपर प्लान, अनलिमिटेड होंगी बातें; कम दाम में बेस्ट ऑप्शन!
Jio Airtel Vi: अगर आप अपने लिए किफायती रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि किसे एक्टिव करवाया जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम Jio, Airtel, Vi के 90 दिन वाले सुपर प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। इनमें तीन महीने की लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के एसएमएस भी मिलते हैं।
अच्छी बात है कि इनकी कीमत भी किफायती है। ये प्लान ट्राई के आदेश के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों ने पेश किए थे, इनमें डेटा लाभ नहीं मिलता है। आइए, जानते हैं इन तीनों कंपनियों के प्लान की पूरी डिटेल।

Jio 84 Days Plan
रिलायंस जियो का यह प्लान 84 दिनों की वैलडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 1000 एसएमएस मिलते हैं। वॉयस ओनली प्लान में जियोटीवी और जियोएआई क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। ध्यान रखें प्लान में डेटा ऑफर नहीं किया जाता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, जिन्हें बिना डेटा वाला किफायती प्लान चाहिए। इस प्लान की कीमत केवल 448 रुपये है।
Airtel 84 Days Plan
लगभग तीन महीने की वैलिडिटी के लिए एयरटेल की तरफ से भी किफायती प्लान पेश किया जाता है। इसमें भी कमोवेश वही बेनिफिट मिलते हैं, जो जियो ऑफर कर रहा है। प्लान की कीमत 469 रुपये है। इसमें अवधि के लिए 900 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि, जियो के प्लान से कंपेयर करें तो इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, साथ में एसएमएस की संख्या भी कम कर दी गई है। इस लिहाज से यूजर्स को थोड़ी निराशा हो सकती है।

Vi 84 Days Plan
अब बात करते हैं वीआई के किफायती प्लान की। 84 दिन वाले इस प्लान में यूजर्स को 470 रुपये खर्च करके अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 एसएमएस मिलते हैं। वॉयस ओनली प्लान सस्ते में अच्छा विकल्प हो सकता है। वैलिडिटी के हिसाब से अगर रोजाना का खर्च देखें तो यह 6 रुपये के आस-पास पड़ता है।
तीनों वॉयस ओनली प्लान में लगभग एक जैसे बेनिफिट ऑफर किए जा रहे हैं, लेकिन सिर्फ कीमत के आधार पर देखें तो इसमें जियो बाजी मार लेता है, क्योंकि कंपनी सबसे कम दाम में ज्यादा बेनिफिट ऑफर कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications








