Home
Tariff plan

Jio, Airtel और Vi के सस्ते 4G-5G प्लान्स: जानें कीमत, वैलिडिटी और फायदे

भारत में मोबाइल सर्विस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में Airtel और Jio ने अपने बेसिक 249 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया, जिसकी वजह से अब यूजर्स को पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।

ऐसे में सवाल उठता है कि Jio, Airtel और Vi में से कौन-सा प्लान सबसे सस्ता और फायदे वाला है। आइए जानते हैं तीनों कंपनियों के 4G और 5G प्लान्स का पूरा कंपेरिजन।

Jio, Airtel और Vi के सस्ते 4G-5G प्लान्स

Airtel के प्लान्स

Airtel का एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान 299 रुपये का है, जिसमें यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (STD, लोकल और रोमिंग), 100 SMS प्रतिदिन और फ्री हेलोट्यून्स की सुविधा मिलती है।

अगर आप अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Airtel का 379 रुपये का प्लान लेना होगा। इसमें 2GB 4G डेटा रोज़, अनलिमिटेड 5G डेटा और वही सभी कॉलिंग व SMS सुविधाएं मिलती हैं।

Jio के प्लान्स

Jio का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 239 रुपये का है, जिसमें रोजाना 1.5GB डेटा, 22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, JioTV और JioAICloud की एक्सेस मिलती है। अगर आप 28 दिन का प्लान चाहते हैं, तो 299 रुपये में यही बेनिफिट्स मिलेंगे। वहीं, 5G यूजर्स के लिए Jio का 349 रुपये प्लान है जिसमें 2GB 4G डेटा रोज़, True Unlimited 5G, JioTV, JioAICloud और 3 महीने का फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi के प्लान्स

Vi का सबसे बेसिक प्लान 249 रुपये का है, जिसमें डेली 1GB 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और 24 दिन की वैलिडिटी मिलती है। 5G डेटा के लिए Vi 299 रुपये का प्लान देता है। इसमें 1GB 4G डेटा रोज़, अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और 28 दिन की वैलिडिटी शामिल है।

टेलिकॉम कंपनियों के नए प्लान्स ने यूजर्स की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। अब ग्राहकों को सोचना होगा कि बेहतर डेटा, कॉलिंग और वैल्यू-फॉर-मनी के लिहाज से उनके लिए जियो, एयरटेल या फिर वीआई में से कौन सा विकल्प सही रहेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X