Jio, Airtel और Vi के रोजाना 2GB डाटा के साथ आने वाले सबसे सस्ते प्री-पेड प्लान, यहां जानें
Jio, Airtel , Vi: अगर आप भी जियो, एयरटेल या फिर वोडाफोन आईडिया यूजर हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम इस आर्टिकल में Jio, Airtel और Vi के रोजाना 2जीबी डेटा के साथ सबसे कम दाम में आने वाले प्री-पेड प्लान के बारे में डिटेल्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से, आप भी अपने लिए सही प्लान का चुनाव कर सकेंगे। तो चलिए इन कंपनियों के चिपेस्ट प्लान के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
Jio प्रीपेड प्लान
जियो 249 वाला प्री-पेड प्लान
जियो का 249 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर को कंपनी टोटल 46 जीबी डेटा प्रोवाइड करती है। जिसके खत्म होने के इंटरनेट स्पीड 64/kbps पर आ जाएगी। इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी फैसिलिटी मिलती है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS और कुछ जियो ऐप्स की भी सुविधा इस प्लान में शामिल है।
जियो 299 वाला प्री-पेड प्लान
jio का 299 रुपये वाले प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके तहत कस्टमर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। कुल मिलाकर इस प्लान में यूजर्स को टोटल 56 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और डेली 100 SMS भी मिलता है। इसके साथ ही जियो के कुछ ऐप्स की सुविधा दी जाती है।
जियो 499 रुपये वाला प्री-पेड प्लान
Jio का 499 वाले प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिसमें यूजर को रोजाना 2 जीबी डेटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा और प्रतिदिन 100 SMS ऑफर किए जाते हैं। इसके अलावा इस प्लान के तहत इस कंपनी अपने ग्राहकों को Disney+ Hotstar का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करती है। साथ ही साथ यूजर्स को Jio Cinema, Jio Tv के अलावा जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

Airtel 499 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के 499 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की फैसिलिटी मिलती है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 75GB मंथली डेटा मिलता है। इसके साथ 200GB डेटा रोलओवर की सुविधा दी जाती है। ग्राहक रोजाना 100 SMS का भी लाभ इस प्लान के तहत ले सकता है। इस प्लान में फ्री में 6 महीने के लिए Amazon Prime Video सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। यानि कि, प्लान से अलग कोई चार्ज नहीं देना होगा। साथ ही यूजर एक साल के लिए Disney+ Hotstar जैसे ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन ले सकता है।
VI 179 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन आईडिया के 179 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह कंपनी का सबसे किफायती प्लान है। इसके तहत ग्राहकों को रोजाना 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री आउटगोइंग 300 SMS के साथ नाइट बिंज और वीकेंड डाटा रोलओवर ऑफर किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








