रिचार्ज प्लान्स जल्द हो सकते हैं महंगे, 5G के लिए करना पड़ सकता है भुगतान, ये है कारण
अगर आप भी मोबाइल फोन यूज करते हैं, और रिचार्ज प्लान कराते हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। खबरों की मानें तो जल्द ही भारतीय टेलिकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान्स के दामों में बढ़ोत्तरी कर सकती हैं। लोकसभा चुनाव के बाद Jio, Airtel, Vodafone और idea के रिचार्ज प्लान महंगे किए जा सकते हैं।
भारती टेलीकॉम बाजार में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच सामने आई जानकारी के अनुसार इस बार टेलिकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान को 15 से लेकर 17 प्रतिशत तक महंगा कर सकती हैं।

गौरतलब है कि, पिछली बार कंपनियों ने 20 से 25% तक प्लान महंगे किए थे। जिसकी शुरूआती Airtel ने की थी। एक अन्य रिपोर्ट् की मानें तो 4 जून के बाद कंपनियां रिचार्ज प्लान की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती हैं।
ग्राहकों को जेब करनी पड़ सकती है ढीली- रिपोर्ट के अननुसार रिचार्ज की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा फायदा भारतीय एयरटेल को हो सकता है। एयरटेल ने आखिरी बार रिचार्ज शुल्क में दिसंबर 2021 में बढ़ोतरी की थी।

उस समय कंपनियों ने रिचार्ज प्लान में लगभग 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। अब 3 तीन साल बाद एक बार फिर टेलिकॉम कंपनियां स्मार्टफोन यूजर्स को झटका दे सकती हैं।
अगर कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों मे 17 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करती हैं, तो इसका मतलब अगर यूजर आज कोई प्लान 300 रुपये का करा रहा हैं, तो उसे उसी प्लान के लिए बढ़ोतरी के बाद 51 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे। यानी कि, 351 रुपये में वह प्लान लेगा।

एयरटेल के अनुसार भारत में टेलीकॉम सेक्टर में कंपनियों की ओर से जितना निवेश किया जा रहा है, उसके मुकाबले बहुत कम रिटर्न मिलता हैं। जिसके कारण ये फैसला कंपनी ले सकती है।
रिचार्ज प्लांस महंगे करते हुए, एयरटेल वित्तीय वर्ष 2025 खत्म होने तक इसके एआरपीयू (ARPU) को बढ़ा सकती है। ARPU हर यूजर से होने वाली कंपनी की औसत कमाई को कहा जाता है।
रिलायंस जियो और भारत एयरटेल ने देश में 5G सेवाएं शुरू कर दी है। इन कंपनियें को लाखों यूजर्स भी है, जिन्हें हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ मिल रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी कंपनी ने अपने यूजर को 5G के लिए अलग से भुगतान करने को नहीं कहा है।
उपभोक्ता 239 रुपए से ज्यादा कीमत वाले प्रीपेड और पोस्टपेड प्लांस में इसका लाभ फ्री में ले रहे हैं। लेकिन आगे कंपनियां 5G के लिए सब्सक्राइबर्स से अलग से भुगतान करवा भी सकती है।
एयरटेल के साथ ही रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया के भी रिचार्ज प्लान महंगे हो सकते हैं। इनके भी ARPU में बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली है, जिसके कारण कंपनियों को रिटर्न की तुलना में ज्यादा निवेश करना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








