Home
Tariff plan

Stranger Things Season 5 देखने का फ्री तरीका! Jio यूजर्स ऐसे पाएं Free Netflix सब्सक्रिप्शन

Stranger Things Season 5 का वॉल्यूम 1 आखिरकार रिलीज हो चुका है और दुनियाभर के फैंस एक बार फिर Vecna का आतंक देखने के लिए तैयार हैं। 2022 में आए सीज़न 4 के बाद अब पांचवा सीज़न इस सुपरहिट सीरीज़ का लास्ट और फाइनल चैप्टर होने वाला है। कहानी 1987 की ऑटम से आगे बढ़ती है, जहां हमारे सभी हीरो अब यंग एडल्ट बन चुके हैं और Vecna की आखिरी चाल शुरू हो चुकी है।

अगर आप भी Stranger Things Season 5 देखना चाहते हैं लेकिन Netflix का महंगा सब्सक्रिप्शन आपका बजट बिगाड़ देता है, तो खुश हो जाइए! अगर आपके पास Jio SIM है, तो आप बिल्कुल फ्री में Netflix देख सकते हैं। Jio अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स में Free Netflix दे रहा है, जिससे आप Stranger Things Season 5 को बिना पैसा खर्च किए देख सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से प्लान्स आपको यह फायदा देते हैं।

Jio यूजर्स ऐसे पाएं Free Netflix सब्सक्रिप्शन

Jio ₹1299 प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो अपना ज्यादा कंटेंट मोबाइल पर देखते हैं। इसमें आपको 2GB 4G डेटा प्रतिदिन, Unlimited Voice Calling, 100 SMS/Day और 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

इसके अलावा Free Netflix Mobile Subscription (3 Months), फ्री JioHotstar Subscription और Jio True 5G Uncapped Data मिलता है, जिसकी कोई स्पीड लिमिट नहीं है। Google Gemini Pro का 18 महीनों का फ्री एक्सेस भी है।

सबसे खास बात यह है कि 5G अनकैप्ड डेटा के साथ आप Stranger Things Season 5 को फुल एचडी में लगातार घंटों तक देख सकते हैं। इसमें मिलने वाला Netflix Mobile प्लान स्मार्टफोन-यूजर्स के लिए एकदम परफेक्ट है।

Jio का ₹1799 प्लान

अगर आप Stranger Things Season 5 को अपनी बड़ी स्क्रीन TV या Laptop पर देखना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए टॉप चॉइस होना चाहिए।

इसमें आपको 3GB 4G डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/Day और 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

इसमें Free Netflix (Regular Subscription) 3 Months, Free JioHotstar Subscription, JioHome 2 महीने का फ्री ट्रायल और Google Gemini Pro Access है।

इस प्लान में मिलने वाला Standard Netflix आपको TV, Laptop और Tablets पर कंटेंट देखने की पूरी आज़ादी देता है। इसलिए अगर आप Stranger Things को अपने 55-inch Smart TV पर देखना चाहते हैं, यह प्लान एकदम फिट है।

कौन-सा प्लान आपके लिए बेस्ट?

मोबाइल पर Netflix देखने वालों के लिए ₹1299 प्लान सही है। वहीं TV/Laptop पर Stranger Things Season 5 देखने वालों के लिए ₹1799 प्लान बेस्ट है।

अगर आप 5G Unlimited Data वाला Smooth Streaming Experience चाहते हैं तो ₹1299 प्लान बेस्ट है। अगर आप पूरे परिवार के साथ Netflix देखना चाहते हैं तो ₹1799 प्लान बेहतर है। दोनों प्लान्स में Google Gemini Pro और JioHotstar जैसे अतिरिक्त फायदे भी हैं, जिससे ये डील और भी आकर्षक हो जाती है।

चाहे आप Stranger Things Season 5 में Vecna की आखिरी लड़ाई देखना चाहें, या फिर Netflix पर कोई और हॉरर-फैंटेसी सीरीज का मजा लेना चाहें Jio के ये दो प्लान आपके सभी एंटरटेनमेंट की जरूरतें पूरी कर देते हैं। और सबसे बड़ी बात आप Netflix बिल्कुल फ्री में पा सकते हैं!

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X