Home
Tariff plan

जियो के इन धांसु प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को अभी तक नहीं खरीदा है तो, अब खरीद लें

जियो (Reliance Jio) भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। कंपनी अपने प्रीपेड प्लान की रेंज के लिए जानी जाती है जो अपने कस्टमर्स को कई तरह के बेनिफिट प्रदान करती है। हालाँकि, Jio द्वारा पेश किए जाने वाले अधिकांश प्रीपेड प्लान डेली डेटा लिमिट के साथ आते हैं, जिसका अर्थ है कि आपको अपना डेटा स्मार्ट तरीके से खर्च करने की आवश्यकता है ताकि यह एक पूर्ण रूप से चल सके। और हम सभी उस दौर से गुजरे हैं जहां प्रीपेड प्लान की डेली लिमिट केवल 3GB से कम है, और लिमिट पार करने के बाद आपको कम इंटरनेट स्पीड पर निर्भर रहना होगा।

जियो के इन धांसु प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को अभी तक नहीं खरीदा है तो, अब खरीद लें

हालांकि, उनमें से कुछ ऐसे भी प्लान्स हैं जो आपको ऐसी कोई लिमिट नहीं देते हैं। तो इस आर्टिकल में, हम जियो के सबसे अच्छे 4G डेटा रिचार्ज प्लान पर एक नज़र डालने जा रहे हैं जो बिना किसी डेली लिमिट के साथ आते है।

जियो के ये प्रीपेड प्लान्स जो आते हैं बिना किसी डेली लिमिट के

यहाँ हमने नीचे जियो के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताया हैं, जो बिना किसी लिमिट के आते हैं।

127 रुपये का जियो का प्रीपेड प्लान

बिना डेटा लिमिट के साथ आने वाला पहला प्रीपेड प्लान 127 रुपये का है। Jio का यह प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 12GB डेटा मिलता है। एक बार लिमिट खत्म होने के बाद आप 64 kbps की कम स्पीड में इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा, आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। आपको Jio के ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।

247 रुपये का जियो प्रीपेड रिचार्ज प्लान

अगला प्लान 247 रुपये का है। यह प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। यह पैक बिना किसी डेली लिमिट के साथ आता है और इसमें कुल 25GB डेटा मिलता है। पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

447 रुपये का जियो प्रीपेड रिचार्ज प्लान

जियो इसके अलावा अपने यूजर्स को 447 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी पेश करता है। यह जियो प्रीपेड रिचार्ज प्लान 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते है। इसमें भी बिना किसी डेली लिमिट के 50GB डेटा मिलता है।

597 रुपये का जियो प्रीपेड रिचार्ज प्लान

इन सब में एक Jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान वो है जो 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें आपको बिना किसी डेली लिमिट के 75GB डेटा मिलेगा। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। साथ ही इसमें भी Jio के ऐप्स का एक्सेस मिलता हैं।

2397 रुपये का जियो प्रीपेड रिचार्ज प्लान

एक साल के लिए भी जियो अपने यूजर्स को एक प्लान पेश करता है और यह 2,397 रुपये में आता है। इसमें भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते है। साथ ही बाकी की तरह ही इसमें आपको Jio ऐप सूट का फ्री एक्सेस भी मिलता है। इसकी वैलिडिटी पूरे एक साल यानि 365 दिनों की की मिलती है। और कुल बिना डेली लिमिट के 365GB डेटा मिलता हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio best-prepaid recharge plans with no daily limit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X