Jio के सस्ते रिचार्ज प्लान! कम कीमत में मिलते हैं जबरदस्त बेनिफिट; इन यूजर्स के लिए बेस्ट चॉइस
Jio Plan: अपने लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान तलाशना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप जियो यूजर हैं और कोई ऐसा प्लान खोज रहे हैं। जिसमें कम कीमत में ही अनेकों बेनिफिट मिलते हों, तो हम यहां कुछ ऐसे ही जियो के रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके लिए फुल पैसा वसूल साबित हो सकते हैं।
इनमें लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ बहुत कुछ खास मिलता है। इनकी कीमत भी आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालेगी। आइए, जानते हैं जियो के इन प्लान्स के बारे में।

Jio Rs 1748 Plan
लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे यूजर्स के लिए जियो का 1748 रुपये वाला प्लान बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 3600 एसएमएस, जियोटीवी और जियो क्लाउड का एक्सेस ऑफर करता है। यह प्लान रिलायंस जियो की वेबसाइट पर वैल्यू कैटेगरी में मौजूद है।
Jio Rs 448 Plan
जियो का यह प्लान 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल और 1000 एसएमएस ऑफर करता है। इसमें भी जियोटीवी और जियोक्लाउड का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह वॉयस ओनली प्लान ऐसे लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, जिन्हें डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं होती है।
Jio Rs 189 Plan
इस लिस्ट में जियो का सबसे अफोर्डेबल प्लान 189 रुपये वाला है। जिसमें 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही प्लान में 300 एसएमएस का एक्सेस भी मिलता है। इसके अलावा जियोटीवी और जियोक्लाउड का एक्सेस मिल रहा है।
TRAI ने दिया था ऑर्डर
इनमें दो प्लान वॉयस और कॉलिंग की सुविधा ऑफर करते हैं। कुछ दिन पहले ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे केवल वॉयस-ओनली प्लान यूजर्स के लिए लॉन्च करें। ताकि, जिन लोगों को डेटा की जरूरत नहीं है, उनको ज्यादा पैसा न खर्च करना पड़े। ट्राई के इस ऑर्डर के बाद जियो ने इन प्लान्स को लॉन्च किया था।


Click it and Unblock the Notifications








