Jio का सबसे सस्ता लॉन्ग टर्म प्लान, जानें कीमत, वैधता और बैनेफिट्स
अगर आप Jio का सिम इस्तेमाल करते हैं, और कम दाम में अधिक वैधता वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की साबित हो सकती है। जी हां, आज हम आपको Reliance Jio का एक ऐसा ही सस्ता प्लान लेकर आए हैं। तो चलिए आपको आगे जियो के सबसे सस्ते प्लान की कीमत, वैधता और फायदें जानते हैं।
Jio के पास अपने ग्राहकों के लिए हर बजट के प्लान मौजूद हैं। लेकिन कुछ ऐसे यूजर भी होते हैं, जो रिचार्ज प्लान में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते। ऐसे कस्टमर्स के लिए भी कंपनी के पास एक सस्ता प्लान है।

कम दाम में Reliance Jio का 1899 रुपये वाला प्लान उनके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जिसमें 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS मिलते हैं। आइए अब आपको आगे इस प्लान की डिटेल्स बताते हैं।
Jio का 1899 रुपये वाला प्लान के फायदें- सबसे पहले आपको बता दें, इस प्लान में यूजर को पूरे 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, यानी कि, यह प्लान 11 महीने की वैधता के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें ग्राहकों को फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। साथ ही साथ इस प्लान में कस्टमर को 3600SMS ऑफर किए जाते हैं।

अब डेटा की बात करें तो इसमें टोटल 24GB डेटा मिलता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि, यूजर अपनी जरूरत के अनुसार से डेटा का इस्तेमाल कभी भी कर सकता हैं। यानी कि, इस प्लान में डेली बेस डेटा शामिल नहीं है। इतना ही नहीं इसके साथ ही 1899 रुपये वाला प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का एक्सेस भी फ्री मिलता है।
यहां आपको ध्यान देना होगा कि, इस प्लान को आप सिर्फ माय जियो ऐप के जरिए ही रिचार्ज कर सकते हैं। फिलहाल यह प्लान किसी थर्ड पार्टी ऐप पर उपलब्ध नहीं है। इस प्लान के तहत मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल यूजर एक महीने या फिर 6 महीने तक कर सकता है।
पूरा डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाएगी। यह प्लान उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो कम दाम में अपने सिम को तकरीबन एक साल तक एक्टिव रखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications