Home
Tariff plan

मात्र 101 रुपये में मिल रहा है अनलिमिटेड 5G डेटा, Jio ने यूजर्स को दिया दिवाली गिफ्ट

Jio Diwali 2024 Special Offer: देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी में से एक रिलायंस जियो (Jio) ने अपने ग्राहकों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर फ्री इंटरनेट देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि, जियो ने पिछले महीने सितंबर में ही एयरफाइबर के साथ 1 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट प्लान की पेशकश की थी।

इसके बाद अभी हाल ही में जियो ने कई खास प्लान्स पेश किए हैं। हालांकि, इनमें शामिल 101 रुपये वाले प्लान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जिसके तहत ग्राहकों अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है। यानी कि, ग्राहक अब कम कीमत में ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

मात्र 101 रुपये में मिल रहा है अनलिमिटेड 5G डेटा, Jio यूजर्स की मौज

यह रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। तो चलिए आपको आगे जियो के 101 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स बताते हैं।

जियो का 101 रुपये वाला प्लान- जियो के इस प्लान के तहत आप दिल खोलकर 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ केवल उन यूजर्स को ही मिलेगा, जिनके क्षेत्र में जियो की 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

इस प्लान के साथ यूजर्स को 101 रुपये में 6GB डेटा को 4G कनेक्टिविटी भी ऑफर किया जा रहा है। 101 रुपये वाला प्लान ट्रू अनलिमिटेड अपग्रेड्स प्लान होने के कारण कुछ सेलेक्टेड रिचार्ज प्लान के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

सेलेक्टेज रिचार्ज के साथ कर सकते हैं इस्तेमाल- 101 रुपये वाले प्लान को रोजाना 1GB और 1.5GB डेटा ऑफर करने वाले प्लान के आप 101 रुपये का प्लान एड कर सकते हैं। वैधता की बात करें तो यह करीब 2 महीने वैलिडिटी के साथ आता है, उसके साथ यूजर्स

इन ग्राहकों को मिलेगा 101 रुपये वाले प्लान का लाभ- जिन यूजर्स को प्रतिदिन 1जीबी से लेकर 1.5 जीबी तक डेटा की जरूरत होती है, उनके लिए 101 रुपये का प्लान सबसे बेहतरीन ऑप्शन होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Diwali 2024 Special Offer, Get Unlimited 5G Data With Rs.101, know all details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X