Jio यूजर्स की मौज, 200 रुपये से भी कम में पाएं अनलिमिटेड 5G डेटा
Jio Plan: अगर आप भी रिलायंस जियो के यूजर हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी दिवाली ऑफर (Jio Diwali Offer) के तहत अपने ग्राहकों को 200 रुपये से भी कम कीमत में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही है।
जी हां, अगर आपको भी ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, तो आपके लिए कंपनी का यह प्लान सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर वैधता तक के बारे में बताते हैं।

रिलायंस जियो के द्वारा रिचार्ज प्लांस महंगे होने के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने जियो को छोड़कर दूसरे कंपनियों का हाथ थामना शुरू कर दिया है। ऐसे में कंपनी अपने ग्राहकों को रोकने के लिए नए-नए प्लांस पेश कर रही है।
कंपनी का 198 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें कम कीमत में ज्यादा डेटा वाले प्लान की तलाश रहती है। जियो इस प्लान में यूजर दिल खोल कर डेटा खर्च कर सकता है।
जियो का 198 रुपये वाला प्लान - इस प्लान के तहत यूजर 2जीबी डेटा के बाद 8GB से लेकर 10GB तक डेटा डेली इस्तेमाल कर सकता है। इसके साथ ही इसमें कंपनी अपने ग्राहक को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और डेली 2GB डेटा ऑफर करती है।
साथ ही अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा फ्री मिलता है। यानी कि, रोजाना 2GB डेटा के अलावा भी अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ यूजर ले सकता है। वहीं इसकी वैधता की बात की जाए तो यह प्लान केवल 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। .
वहीं अगर आपको ज्यादा वैधता वाला प्लान चाहिए तो आप कंपनी के 349 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को देख सकते हैं। इसकी वैधता 198 रुपये वाले प्लान से दोगुनी है। यानी कि, यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है।
इस कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS और डेली 2GB डेटा ऑफर करती है। साथ अनलिमिटेड ट्रू 5जी डेटा फ्री मिलता है। लेकिन आपको यहां ध्यान देना होगा कि, इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपके पास एक 5G फोन होना अनिवार्य है।


Click it and Unblock the Notifications








