Home
Tariff plan

जियो का असर: आईडिया ने 51 रुपए में दिया सालभर का इंटरनेट!

रिलायंस जियो के बाद से ही सभी टेलिकॉम कंपनियां सतर्क हो चुकी हैं। हर कोई अपन यूज़र्स के लिए प्लान पेश कर रहा है। इसी क्रम में आईडिया ने भी एक शानदार प्लान पेश किया है।

By Agrahi

रिलायंस जियो के मुकाबले में आगे रहने के लिए आईडिया सेलुलर भी कई नए डाटा प्लान पेश कर रही है। कंपनी ने हाल ही में कई अच्छे टैरिफ प्लान अपने यूज़र्स के लिए पेश किए हैं। आईडिया के यह प्लान यूज़र्स को लुभाने में कामयाब भी रहे हैं। लेकिन अभी यह डाटा वॉर न ही रुकी न ही धीमी हुई है। टेलिकॉम कंपनियों का टैरिफ प्लान पेश करने का सिलिसिला जारी है।

अन्य सभी टेलिकॉम की तरह ही आईडिया भी अपने यूज़र्स को सस्ते और आकर्षक ऑफर दे रहा है। आईडिया के इस डाटा ऑफर का लाभ आप एक साल तक ले सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान के तहत आईडिया यूज़र्स 51 रुपए में अपने यूज़र्स को साल भर इंटरनेट डाटा देने का वादा कर रहा है। हालाँकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह केवल 1जीबी डाटा है, और इसकी वैलिडिटी 1 महिना होगी।

चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे आईडिया सेलुलर का 51 रुपए वाला सालभर का डाटा ऑफर पा सकते हैं।

1,499 रुपए का रिचार्ज

1,499 रुपए का रिचार्ज

आईडिया के इस ऑफर का मजा लेने के लिए सबसे पहले आईडिया यूज़र्स को अपने आईडिया नंबर पर 1,499 रुपए का रिचार्ज करना होगा।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

6जीबी 4जी डाटा

6जीबी 4जी डाटा

आईडिया यूज़र्स जैसे ही रिचार्ज कराएंगे, आपके नंबर पर 6जीबी डाटा क्रेडिट कर दिया जाएगा। आपके नंबर पर जो 6जीबी 4जी डाटा आएगा वो एक साल तक के लिए वैलिड होगा।

इसके बाद 1जीबी डाटा 51 रुपए में

इसके बाद 1जीबी डाटा 51 रुपए में

अपफ्रंट कॉस्ट से रिचार्ज करने के बाद आईडिया यूज़र्स को लाभ मिलेगा 51 रुपए में 1 जीबी डाटा ऑफर का। इस ऑफर की वैलिडिटी 1 महीने की होगी।

राज्यों के हिसाब से अलग हो सकता है शुल्क

राज्यों के हिसाब से अलग हो सकता है शुल्क

तमिलनाडु, चीनी, पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र और गोवा, हरयाणा राज्यों में आईडिया यूज़र्स को अपफ्रंट कॉस्ट रिचार्ज कराने पर 51 रुपए का ऑफर मिलेगा। जबकि कई अन्य प्रदेश जैसे आंध्र, तेलेंगाना में महीने का रिचार्ज 52 रुपए होगा। वहीँ कर्नाटका और नॉर्थ में 48 और 54 रुपए होगा।

ध्यान रखें ये बातें

ध्यान रखें ये बातें

आईडिया का यह ऑफर प्रीपेड यूज़र्स के लिए है। यह प्लान केवल चालू आईडिया नंबर्स पर ही काम करेगा। साथ ही बिना अपफ्रंट कॉस्ट 1499 रुपए के रिचार्ज के यह पैक नहीं काम करेगा।
यदि आपको कोई संदेह हो तो आप पहले आईडिया सेलुलर की वेबसाइट पर जाकर एक बार कन्फर्म कर लें।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance jio Effect : Idea users Get 1 year internet data for just rupees 51. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X