वोडाफोन 'ऑल इन वन' पैक: 297 में मिलेगा 3जीबी इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉल्स
वोडाफोन ने अपना नया ऑफर पेश किया है, इस ऑल इन वन पैक में होगा 4जी इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉल्स।
एयरटेल के अनलिमिटेड कॉल्स और बीएसएनएल के 2 साल तक वैलिड ऑफर के बाद अब वोडाफोन ने अपना नया प्लान पेश कर दिया है। इस प्लान को कंपनी 'ऑल इन वन' पैक बता रही है। हाल ही में टेलिकॉम कंपनियों द्वारा पेश इन टैरिफ प्लान्स में काफी सामान्यता देखी गई है।

वोडाफोन का यह प्लान भी कई अन्य के प्लान्स से मिलता जुलता है। टेलिकॉम सेक्टर में आए इस गज़ब के बदलवा का पूरा श्रेय रिलायंस जियो को जाता है। कंपनी ने जो वेलकम ऑफ़र और टैरिफ पेश किए हैं वो सभी के लिए बेहद आकर्षक हैं। बता दें कि जियो के टैरिफ प्लान जनवरी 2017 से लागू होंगे, तब तक के लिए जियो की सभी सेवाएं मुफ्त हैं।
वोडाफ़ोन ने कई एंट्री लेवल प्लान पेश करने के बाद अब यह शानदार पैक पेश किया है जिसमें यूज़र्स को काफी कुछ मिलेगा। आइए देखते हैं क्या क्या है इस प्लान में-
तो यह सब है वोडाफोन के इस ऑफर में
वोडाफोन इंडिया अपने नए ऑफर्स में 3जीबी 3जी/4जी डाटा दे रही है। जिसमें यूज़र्स को मुंबई से मुंबई फ्री और मुंबई से महाराष्ट्रा और गोवा लोकल कॉल्स मुफ्त मिलेंगी।
चुनिंदा प्रीपेड यूज़र्स के लिए है ऑफर
वोडाफोन का यह नया ऑफर केवल कुछ ही प्रीपेड यूज़र्स के लिए है। साथ ही यह लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध होगा।
वोडाफोन के अन्य आकर्षक ऑफर्स
इस ऑफर के अलावा वोडाफोन ने हाल ही में रोमिंग के दौरान फ्री इनकमिंग कॉल्स का प्लान पेश किया था। कंपनी का ऑल इन वन रोमिंग पैक भी है।
ऑल इन वन पैक
वोडाफोन के ऑल इन वन पैक में यूज़र्स को लोकल टॉक टाइम, एसटीडी, इनकमिंग और आउटगोइंग रोमिंग मिनट्स एक ही रिचार्ज में मिलते हैं। यह दिल्ली और एनसीआर के लिए है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications