Home
Tariff plan

Jio Gaming Recharge: गेमर्स के लिए खास तोहफा; मिलेगा शानदार बेनिफिट्स और अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट

Jio Gaming Recharge: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने कस्टमर्स को खुशखबरी देते हुए दो नए ऐसे प्लान पेश किए हैं, जो गेमिंग लवर्स के लिए हैं। इस प्लान में 495 रुपये और 545 रुपये कीमत वाले प्लान शामिल हैं। ये प्लान्स खासतौर पर BGMI और ऑनलाइन गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

इन प्लान्स को Jio Gaming Pack के तहत पेश किया गया है, जिसे Krafton India के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है। यहां हम इन दोनों प्लान के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Jio Gaming Recharge: गेमर्स के लिए खास तोहफा

Jio का 495 रुपये वाला प्लान

ये प्लान गेमिंग और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन कॉम्बो है, जिसमें यूजर को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही कंपनी कई सुविधाएं दे रही है। इस प्लान के साथ JioGames Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे यूजर्स बिना हाई-एंड डिवाइस के भी गेमिंग का मजा ले सकते हैं।

इसके साथ ही प्लान में 1.5GB डेली डाटा और एक्स्ट्रा 5GB बोनस डाटा मिलता है। कंपनी ने इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी है।

कंपनी ने इस प्लान के साथ FanCode की 28 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया है, जिससे यूजर्स स्पोर्ट्स कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इस प्लान में BGMI प्लेयर्स के लिए एक्सक्लूसिव स्किन कूपन भी शामिल हैं।

Jio का 545 रुपये वाला प्लान

ये प्लान हाई डाटा और ज्यादा गेमिंग टाइटल्स के साथ आएगा। इसमें भी 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त लाभ शामिल हैं। इस प्लान के साथ 2GB डेली डाटा के साथ 5GB एक्स्ट्रा बोनस डाटा मिलता है। इसमें असीमित वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है।

इस प्लान के साथ भी आपको JioGames Cloud एक्सेस मिलेगा, जिसमें 500 से अधिक प्रीमियम गेम्स शामिल हैं। इसमें भी FanCode की 28 दिन की फ्री सब्सक्रिप्शन है। साथ ही BGMI स्किन कूपन इस प्लान का भी हिस्सा हैं।

फीचर Jio ₹495 प्लान Jio ₹545 प्लान
वैलिडिटी 28 दिन 28 दिन
डेली डेटा 1.5GB प्रति दिन 2GB प्रति दिन
अतिरिक्त डेटा 5GB बोनस डेटा 5GB बोनस डेटा
वॉइस कॉलिंग अनलिमिटेड अनलिमिटेड
JioGames Cloud एक्सेस हां (फ्री सब्सक्रिप्शन) हां (फ्री सब्सक्रिप्शन)
गेम्स की संख्या सीमित 500+ प्रीमियम गेम्स
FanCode सब्सक्रिप्शन 28 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन 28 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन
BGMI स्किन कूपन शामिल शामिल
लक्षित उपयोगकर्ता बजट गेमर्स और स्पोर्ट्स फैंस हाई डेटा यूजर्स और गेमिंग एंथूजियास्ट

Jio का गेमिंग की दुनिया में बड़ा कदम

इन नए रिचार्ज प्लान्स के जरिए Jio ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ इंटरनेट नहीं, बल्कि डिजिटल एंटरटेनमेंट और गेमिंग के क्षेत्र में भी गेम चेंजर बनना चाहता है। JioGames Cloud जैसे फीचर्स उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, जो महंगे गेमिंग डिवाइस नहीं खरीद सकते।

Jio की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस

Jio अब अपनी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा को भी और अधिक मजबूत बनाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने 26 GHz 5G स्पेक्ट्रम के जरिए Wi-Fi आधारित इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति DoT (Department of Telecommunications) से मांगी है।

Reliance Jio के ये नए प्लान्स न सिर्फ गेमिंग को आसान बनाते हैं, बल्कि बजट में रहते हुए शानदार डेटा, कॉलिंग और OTT सेवाएं भी देते हैं। गेमर्स के लिए यह किसी फुल-पैकेज डील से कम नहीं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Gaming Recharge special recharge for gamers 28 day validity offers and details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X