Jio का दीवाली धमाका: रिचार्ज के साथ मिलेगा Swiggy One और Prime Lite सब्सक्रिप्शन फ्री
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio दीवाली से पहले अपने ग्राहकों के लिए कई सारे धांसू रिचार्ज प्लान्स लेकर आ रही है, जो कि कई सारे बेनिफिट्स के साथ आ रहे हैं। इसी बीच कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं। ये दोनों ही प्लान्स लगभग एक जैसे लाभों के साथ आते हैं।
जियो के दोनों रिचार्ज की कीमत क्रमश: 1028 रुपये और 1029 रुपये है। यानी की दोनों प्लान की कीमत में मात्र एक रुपये का फर्क है। एक रूपये के फर्क के साथ इनकी सर्विस में ज्यादा अंतर दिखाई नहीं पड़ता है। 1028 रुपये वाले प्लान में कंपनी Swiggy One Lite सब्सक्रिप्शन दे रही है, जबकि 1029 वाले प्लान में यूजर्स को Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन का ऑफर मिल रहा है।

दोनों प्लान में मौजूद सुविधाएं
1028 रुपये वाला प्लान
4G: 2GB डेली डेटा (168GB)
5G: अनिलिमिटेड डेटा
वैलिडिटी: 84 दिन
OTT: Jio Tv, JioCinema, JioCloud
स्पेशल ऑफर: Swiggy One Lite
SMS: 100 SMS डेली
1029 रुपये वाला प्लान
4G: 2GB डेली डेटा (168GB)
5G: अनिलिमिटेड डेटा
वैलिडिटी: 84 दिन
OTT: Jio Tv, JioCinema, JioCloud
स्पेशल ऑफर: Amazon Prime Lite
SMS: 100 SMS डेली
बता दें कि Jio के इन दोनों प्लान में ग्राहकों को प्रत्येक दिन 2GB 4G डेटा की सुविधा मिल रही है। साथ ही यूजर्स 84 दिनों की वैलिडिटी का भी लाभ ले सकेंगे। इतना ही नहीं इन रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।
आप इन दोनों रिचार्ज प्लान में Jio Tv, JioCinema और JioCloud के फ्री सब्सक्रिप्शन का भी फायदा उठा सकेंगे। यानी की ये दोनों रिचार्ज प्लान यूजर्स को कई सारे लाभ देने वाले हैं। इन दोनों प्लान में यूजर्स को कुल 168GB 4G डेटा (2GB डेली डेटा) मिलता है।
ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा भी इस प्लान में चुन सकते हैं। इन प्लान को रिचार्ज करवाने पर मंथली खर्च 343 रुपये आएगा। आप इन रिचार्ज प्लान्स पर अतिरिक्त लाभ भी ले सकते हैं, जो कि अनलिमिटेड 5जी एक्सेस ऑफर करने वाले स्टैंडअलोन मंथली रिचार्ज की तुलना में अधिक फायदेमंद होगा।
आपके लिए कौन सा प्लान रहेगा बेहतर
अगर आप Swiggy से ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं, तो आपके लिए 1028 रुपये वाला प्लान बेहतर रहेगा। वहीं, आप ऑनलाइन कंटेंट देखना ज्यादा पसंद करते हैं, तो आपको 1029 रुपये वाले प्लान के साथ जाना चाहिए। क्योंकि इसमें Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसमें आप अपने पसंद के शो का मजा ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








