100 रुपये में 90 दिन चलेगा Jio का ये प्लान, साथ में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी
रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कई ऐसे रिचार्ज प्लान शामिल हैं, जो अफोर्डेबल होने के साथ-साथ कई शानदार बेनिफिट ऑफर करते हैं। कंपनी ने कुछ दिन पहले एक नया प्लान पेश किया था, जिसमें केवल 100 रुपये में 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है।
इसमें डेटा भी रोलआउट किया जाता है। यह प्लान किन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है और इसमें क्या बेनिफिट मिल रहे हैं। आइए जानते हैं।

Jio's Rs 100 plan
जियो के बजट फ्रेंडली प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। प्लान में यूजर्स के लिए 5GB हाई-स्पीड डेटा रोलआउट किया जाता है। इस प्लान कॉलिंग और एसएमएस भेजने की सुविधा नहीं मिलती है।
जियो के अन्य डेटा-ओनली पैक
जियो 51 रुपये, 101 रुपये और 151 रुपये की कीमत वाले कई डेटा-ओनली पैक भी प्रदान करता है। इन तीनों प्लान की एक खासियत अनलिमिटेड 5G डेटा है। यूजर्स इनमें से किसी भी डेटा पैक को अपने नियमित प्लान के साथ मर्ज कर सकते हैं जो प्रतिदिन 1.5GB डेटा लाभ प्रदान करते हैं।
51 रुपये वाला प्लान एक महीने के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा प्रदान करता है, जबकि 101 रुपये वाला प्लान दो महीने तक चलता है और 151 रुपये वाला प्लान तीन महीने तक चलता है। इनमें से हर एक प्लान में क्रमशः 3GB, 6GB और 9GB का हाई-स्पीड डेटा मिलता है।
इसके अलावा, मात्र 51 रुपये में ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा का आनंद ले सकते हैं। इस साल की शुरुआत में जियो ने 200 दिनों की वैलिडिटी वाला एक प्लान भी पेश किया था, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ कई OTT लाभ दिए गए थे।
ध्यान रखें यहां बताए गए सभी प्लान में केवल डेटा रोलआउट किया जाता है, साथ में जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है। यह प्लान उन लोगों के लिए नहीं है, जिन्हें कॉलिंग और SMS का मजा चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








