Home
Tariff plan

Jio के Best Recharge Plans: AI, OTT और Cloud सबकुछ एक ही रिचार्ज में

टेलीकॉम कंपनियों की प्राइस वॉर भले ही धीमी पड़े, लेकिन Jio ने जिस तेज़ी से अपने प्रीपेड प्लान्स में AI + OTT + Cloud Storage जैसी सर्विसेज़ जोड़ना शुरू किया है, वह एक नया ट्रेंड बना रहा है। पहले यूज़र्स रिचार्ज सिर्फ डेटा और कॉलिंग के लिए करते थे, लेकिन अब Jio प्रीपेड प्लान्स धीरे-धीरे एक ऐसे डिजिटल बंडल में बदल चुके हैं जिसमें इंटरनेट से लेकर AI मॉडल्स तक सबकुछ एक ही रिचार्ज में मिल रहा है।

यही वजह है कि Jio के कुछ प्लान आज सिर्फ "सस्ते रिचार्ज" नहीं, बल्कि "AI-Enabled Smart Packs" बन गए हैं, जो यूजर्स को ऐसी वैल्यू दे रहे हैं जिसे अभी भारत में कोई दूसरा नेटवर्क मैच नहीं कर पा रहा। यहां हम बात कर रहे हैं Jio के उन कुछ प्लान्स की, जिन्हें आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते, क्योंकि ये सिर्फ फोन चलाने के लिए नहीं, बल्कि डिजिटल लाइफस्टाइल अपग्रेड करने के लिए बनाए गए हैं।

Jio के 5 बेस्ट रिचार्ज प्लान

189 रुपये का प्लान

₹189 वाला Jio प्लान एक बेसिक रिचार्ज दिखता है, लेकिन अंदर से यह उतना बेसिक नहीं है। यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम डेटा यूज करते हैं, लेकिन डिजिटल सर्विसेज का बेसिक एक्सेस चाहते हैं।

आपको 2GB डेटा, 28 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS, Free JioAICloud Storage और Free JioTV एक्सेस मिलता है।

इस कीमत में Cloud + OTT + Voice + SMS + AI का कॉम्बो मिलना अपने आप में एक यूनिक USP है। कई लोग इसे अपनी "बैकअप SIM" के लिए सबसे बेहतर विकल्प मानते हैं।

₹355 का प्लान

₹355 वाला प्लान असली गेमचेंजर है, क्योंकि यह Jio को सिर्फ टेलीकॉम नहीं, बल्कि AI सर्विस प्रोवाइडर की केटेगरी में ले जाता है।

इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, JioHome का 2-महीने का ट्रायल, Disney+ Hotstar (3 महीने), 50GB JioAICloud Storage और Google Gemini Pro का 18-महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

यह प्लान सीधे तौर पर Jio की रणनीति बताता है। अब रिचार्ज सिर्फ टेलीकॉम के लिए नहीं, बल्कि AI और OTT सर्विसेज को बड़े पैमाने पर पहुंचाने का माध्यम हैं। यह उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जिन्हें प्रीमियम ऐप्स, AI टूल्स और क्लाउड स्टोरेज का कॉम्बो बिना ज्यादा खर्च किए चाहिए।

₹448 और ₹1748 प्लान

आज भी ऐसे लोग हैं, जो फोन का इस्तेमाल ज्यादा कॉलिंग के लिए करते हैं। उनके लिए Jio ने दो "Voice-Only" प्लान भी रखे हैं।

₹448 प्लान (84 दिन)

  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 1000 SMS
  • JioTV + JioAICloud

₹1748 का प्लान

  • वैलिडिटी- 365 दिन
  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 3600 SMS
  • JioAICloud + JioTV

ये प्लान उन यूजर्स के लिए काफी बेहतरीन हैं जो कॉलिंग पर ज्यादा निर्भर करते हैं और सालभर बिना चिंता के रिचार्ज करना चाहते हैं।

₹799 का प्लान

₹799 वाला प्लान heavy internet यूजर्स और OTT + AI combo users के लिए बनाया गया है। आपको 1.5GB डेटा/दिन, 84 दिन की वैधता, 100 SMS/दिन, JioTV और JioAICloud मिलता है।

यह प्लान 3 महीने की अवधि के लिए एक balanced value pack है जिसमें डेटा, कॉलिंग और AI सभी शामिल हैं।

Jio ये प्लान क्यों लाता है?

टेलीकॉम सेक्टर 5G के बाद सिर्फ स्पीड की रेस में नहीं है, अगला बड़ा खेल AI + Digital Ecosystem है।
Jio जानता है कि भविष्य में लोग AI tools, OTT, Cloud storage और Smart home integration को नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगे। इसीलिए Jio एक नया मॉडल बना रहा है और यही Jio को सिर्फ एक टेलेकॉम कंपनी नहीं, बल्कि एक Complete Digital Ecosystem बना रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Is Now Offering AI OTT Cloud in Prepaid Plans Starting at Just ₹189
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X