Home
Tariff plan

Jio ने निकाले 5 नए प्लान्स, अब Disney+ Hotstar पर देख पाएंगे फ्री में इंग्लिश मूवीज

Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए 5 नए प्लान्स लॉन्च किए है जिसमें यूजर्स को Disney+ Hotstar बेनिफिट मिलेगा और उसमें सभी कंटेंट के लिए एक्सेस मिलेगा यानि अब अंग्रेजी में इंटरनेशनल कंटेंट भी एक्सेस कर पाएंगे। जियो के इन नए प्लान्स की कीमत 499 रुपये, 666 रुपये, 888 रुपये, 2,599 रुपये और 549 रुपये है। इन प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, एसएमएस और डेटा बेनिफिट मिलता है।

Jio ने निकाले 5 नए प्लान्स, अब Disney+ Hotstar पर देख पाएंगे फ्री में इंग्लिश मूवीज

इन प्लान्स के साथ यूजर्स को 1 साल के लिए Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा और यूजर्स इंटरनेशनल कंटेंट को भी एक्सेस कर पाएंगे। अब तक, कंपनी ने Disney+ Hotstar VIP बेनिफिट पेश किया है लेकिन उसमें अंग्रेजी के कंटेन्ट एक्सेस नहीं कर पाते थे।

Reliance Jio के नए प्रीपेड प्लान्स में मिलेगा फ्री Disney+ Hotstar एक्सेस

Reliance Jio यूजर्स को 499 रुपये का प्लान पेश करेगा, जिसमें 3GB डेली डेटा मिलेगा और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। जबकि 666 रुपये का प्लान 2GB डेली डेटा के साथ आएगा और इसकी वैलिडिटी 56 दिनों की होगी। वहीं 888 रुपये और 2599 रुपये के प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलेगा, और यह क्रमशः 84 दिनों और 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएंगे।

इसमें एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है जो 549 रुपये में आएगा, जिसमें यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी के लिए डेली 1.5GB डेटा मिलेगा, लेकिन इस प्लान में कोई वॉयस कॉलिंग या SMS का बेनिफिट नहीं मिलेगा। हालांकि अन्य प्लान, जो 499 रुपये, 666 रुपये, 888 रुपये और 2599 रुपये के हैं उन सभी में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस का बेनिफिट मिलेगा। इन सभी प्लान्स में यूजर्स को बिलकुल फ्री में डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

इस प्रकार Jio के इन नए प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को प्रीमियम मेम्बरशिप के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी क्योंकि वे Disney+ Hotstar के सभी कंटेंट को एक्सेस कर पायेंगे और अब इसमें इंग्लिश कंटेंट भी शामिल होगा।

कब से उपलब्ध होंगे ये Jio के प्रीपेड प्लान्स

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जियो के ये 5 नए प्रीपेड प्लान्स जो आज से यानि 1 सितम्बर से लागू होंगे जिसमें यूजर्स Disney+ Hotstar के सभी कंटेंट को मजे से देख पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio launched 5 new plans, now users can watch English movies on Disney+ Hotstar for free.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X