Home
Tariff plan

Jio ने फिर किया धमाका, लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, Airtle और Vi की बढ़ी टेंशन!

Reliance Jio लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्लान्स लेकर आ रहा है, जो कि दाम में किफायती हैं। अब कंपनी ने एक और नया डेटा वाउचर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, कंपनी मात्र 11 रुपये वाला वाउचर लेकर आई है।

यह वाउचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा, जिन्होंने अपने डेली डाटा की लिमिट पूरी कर ली है। यह उन यूजर्स के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें थोड़े समय के लिए अतिरिक्त डेटा की जरूरत है। चलिए जान लेते हैं कि जियो का 11 रुपये का डेटा वाउचर किन सुविधाओं के साथ आता है।

Jio ने लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

Jio का 11 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

इस प्लान को भारत का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान बताया जा रहा है। यह डेटा वाउचर MyJio ऐप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह वाउचर बेस पैक के बिना भी काम करेगा, लेकिन इसका इस्तेमाल आप केवल इंटरनेट सेवाओं के लिए ही कर सकते हैं। इसमें आपको कॉलिंग और SMS की कोई सुविधा प्राप्त नहीं होगी।

अगर आपके पास कोई बेस पैक पहले से ही मौजूद है, जिसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा शामिल है, तो आप इस वाउचर का इस्तेमाल उस बेस पैक के साथ कर सकेंगे और अन्य टेलीकॉम सर्विस का भी लाभ लें सकेंगे।

Jio के 11 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के लाभ

यह प्लान उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो जियो की 4G सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस डेटा पैक में आपको 1 घंटे की वैलिडिटी के साथ 10GB डेटा मिलेगा, जो कि 4G यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये नया प्लान आपको डेटा पैक कैटैगिरी में नजर आएगा और कोई भी जियो यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

किन यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ 11 रुपये वाला प्लान

जियो का यह 11 रुपये वाला डेटा वाउचर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। अगर आप इस प्लान से जुड़ी और अधिक जानकारी पाना चाहते हैं, तो आप MyJio ऐप में जाकर सारी डिटेल्स पता कर सकते हैं।

भारत का अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

जियो की तरफ से भारत का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान लाया गया है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अन्य टेलीकॉम कंपनी जैसे Airtel का सबसे सस्ता डेटा प्लान 49 रुपये का है, जो कि 1 दिन के लिए अनलिमिटेड 4G डेटा देता है।

Vi का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 23 रुपये का है, जो कि एक दिन की बैलिडिटी के साथ 1जीबी डेटा देता है। ऐसे में जियो का 11 रुपये वाला प्लान भारत का अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान बन जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio has introduced the cheapest recharge plan ever in India, which costs just Rs 11.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X