Jio ने Roam More प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, ज्यादा डेटा ,कॉलिंग मिनट के साथ मिलेगा इतना सबकुछ,जानें
Jio: देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए 3 नए इंटरनेशनल प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। जियो ने अपने प्रीपेड इंटरनेशनल रोमिंग प्लान की शुरूआती कीमत 1499 रुपये तय किया है। कंपनी अपने इस लेटेस्ट इंटरनेशनल प्लान के तहत अपने ग्राहकों को ज्यादा डेटा और कॉलिंग मिनट के साथ फ्री SMS का भी लाभ दे रही है। तो आइए आपको आगे इस प्लान की वैधता और इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं। जिससे आप भी अपने लिए सही प्लान का चुनाव कर सकें।
jio इंटरनेशनल 'Roam More' प्लान
सबसे पहले आपको बता दें, ये प्लान 44 देशों में मौजूद हैं। जियो का सबसे सस्ता 1499 रुपये वाला प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ आएगा। जिसमें ग्राहक को 150 कॉलिंग मिनट के साथ 100 SMS का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा उपभोक्ता 1GB डेटा का भी लाभ ले सकता है। एक बात ध्यान देने वाली है कि, यूजर्स को इनकमिंग कॉल के लिए पैसे देने होंगे।

3,999 रुपये वाला प्लान
जियो का 3,999 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आएगा। जिसमें यूजर्स फ्री इनकमिंग का भी लाभ ले सकेंगे। इसेक साथ ही इसमें ग्राहकों को कंपनी 250 कॉलिंग मिनट और 100SMS ऑफर कर रही। इतना ही नहीं इसके तहत जियो ग्राहकों को 4 GB डेटा का भी लाभ मिल रहा है।
5,999 रुपये वाला प्लान
जियो का यह इंटरनेशनल प्लान 5,999 रुपये की कीमत में आ रहा है। जिसमें ग्राहकों को 400 फ्री इनकमिंग मिनट , 500SMS और 6GB डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्रीपेड प्लान की वैधता 30 दिन की होगी।
आपको बता दें, जियो के ये सभी इंटरनेशनल रोमिंग प्लान में इनकमिंग टेक्स्ट मैसेज फ्री हैं। कंपनी की कहना है कि, प्लान में मिलने वाले डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक हो जाएगी। इस दौरान आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि, जियो (jio) के इन प्लान में Out-Going और Incoming Voice Call की कीमतें अलग-अलग देश में अलग-अलग तय होंगी। साथ ही लोकेशन और इस्तेमाल किए जाने वाले नेटवर्क के अनुसार इंटरनेशनल रोमिंग चार्ज भी लागू किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








