Home
Tariff plan

Jio के 5 नए सस्ते प्लान्स लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग, JioSaavn Pro फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ पाएं इतना सबकुछ

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: 5 नए सस्ते प्लान्स लॉन्च, यहां देखें लिस्ट

Jio Recharge Plans: अगर आप भी जियो यूजर हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए पांच नए रिचार्ज प्लान्स पेश किया है। जिसमें 269 रुपये से लेकर 789 रुपये तक के प्लान्स को शामिल किया गया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट प्लान को अपनी ऑफिशियल साइट पर लिस्ट भी कर दिया है। इन प्लान्स के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS के साथ बहुत कुछ मिल रहा है। तो आइए आपको आगे इस नए प्लान्स के बारे डिटेल बताते हैं। जिससे आप भी अपने लिए सस्ते में सही प्लान ले सकते हैं।

Jio 789 Plan

सबसे पहले बात करते हैं, 789 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की इसमें आपको रोजाना 2 GB हाई स्पीड डेटा, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसके साथ यूजर्स को JioSaavn Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

Jio 739 Plan

अब बात करेंगे 739 रुपये वाले प्लान की, जिसमें यूजर्स को रोजाना 1.5 GB डेटा , फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS फ्री मिल रहे हैं। इस प्लान की वैधता भी 84 दिनों की है। इतना ही नहीं इस प्लान के तहत कंपनी की तरफ से ग्राहकों को JioSaavn Pro का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: 5 नए सस्ते प्लान्स लॉन्च, यहां देखें लिस्ट

Jio 589 Plan

अब बात करते हैं, Jio 589 प्लान की जिसके तहत यूजर्स को 2 GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS मिल रहा है। इसकी वैधता 56 दिनों की होगी। इस प्लान के साथ भी कस्टमर्स को JioSaavn Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Jio 529 Plan

इसके बाद बात करते हैं, Jio 529 प्लान की जिसमें यूजर्स को रोजाना 1.5 GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इस प्लान के साथ भी कंपनी अपने यूजर्स को JioSaavn Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।

Jio 269 Plan

आखिर में बात करते हैं, कंपनी के सबसे सस्ते प्लान की जो आपको 269 रुपये में मिल रहा है। इसके तहत यूजर्स को डेली 1.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली100 SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके साथ भी ग्राहकों को JioSaavn Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio has launched five new cheap plans for its users. Under which customers are getting many benefits with unlimited calling and JioSaavn Pro free subscription.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X